देश के तीन हाई कोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस, जानिए किसके नाम पर लगी मुहर

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने सोमवार को तीन हाई कोर्ट की कमान संभालने के लिए नए नामों पर मुहर लगाते हुए सिफारिश भेजी है। डायनामाइट न्यूज़ को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक, इन नियुक्तियों के पीछे न्यायिक प्रशासन को और मजबूत करने की कवायद मानी जा रही है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 31 August 2026, 11:39 PM IST
google-preferred

New delhi: सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने सोमवार को देश के तीन हाई कोर्ट में नए मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति को लेकर सिफारिश की है। डायनामाइट न्यूज़ को मिली जानकारी के अनुसार न्यायिक व्यवस्था में बड़े बदलाव के तहत तीन वरिष्ठ न्यायाधीशों के नामों की सिफारिश की गई है।

यह नियुक्तियां राजस्थान, मध्य प्रदेश और जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस पद पर होंगी।

सिफारिश के अनुसार, जस्टिस संजय के. अग्रवाल, जो वर्तमान में छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में न्यायाधीश हैं, उन्हें राजस्थान हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद के लिए अनुशंसित किया गया है।

वहीं, गुजरात हाईकोर्ट के जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किए जाने की सिफारिश की गई है।

इसके अलावा राजस्थान हाईकोर्ट के जस्टिस पुष्पेंद्र सिंह भाटी के नाम की सिफारिश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद के लिए की गई है।

इन नियुक्तियों को लेकर आगे की प्रक्रिया पूरी होने के बाद औपचारिक घोषणा की जाएगी। न्यायपालिका में इन बदलावों को प्रशासनिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है।

कॉलेजियम ने 31 अगस्त 2026 को हुई बैठक में ये सिफारिशें कीं।

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने राजस्थान, मध्य प्रदेश और जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस पद पर नियुक्ति के जजों के नामों की सिफारिश की है।

Location :  New delhi

Published :  31 August 2026, 11:23 PM IST

Advertisement