हिंदी
मेस शुल्क बढ़ोतरी पर छात्र भूख हड़ताल
Ranchi: झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय (CUJ) में मेस शुल्क बढ़ोतरी को लेकर रविवार को छात्रों और विश्वविद्यालय प्रशासन के बीच विवाद हो गया। बढ़े हुए शुल्क के विरोध में छात्रों ने विश्वविद्यालय के मुख्य गेट के बाहर धरना प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना था कि मेस के लिए पहले जो शुल्क निर्धारित किया गया था, उसी के अनुसार उन्हें भोजन उपलब्ध कराया जाए। छात्रों ने अतिरिक्त शुल्क देने से इनकार करते हुए शुल्क बढ़ोतरी वापस लेने की मांग की।
छात्रों के प्रदर्शन की जानकारी मिलने के बाद CUJ प्रशासन ने मामले में हस्तक्षेप किया। डीएसडब्ल्यू के नेतृत्व में डॉ. अनुराग लिंडा ने छात्रों से बातचीत की।
बैठक के दौरान छात्रों ने मांग रखी कि पहले से तय मेस शुल्क के आधार पर ही भोजन उपलब्ध कराया जाए और अतिरिक्त राशि न ली जाए।
प्रशासन और छात्रों के बीच बातचीत के बाद मामले को सुलझाने का प्रयास किया गया। डॉ. अनुराग लिंडा ने बताया कि छात्रों की मांगों और मेस शुल्क से जुड़े मुद्दों पर उन्हें उचित आश्वासन दिया गया है।
बता दें कि CUJ के मनातू कैंपस में हॉस्टल छात्रों ने मेस शुल्क बढ़ोतरी और भोजन की गुणवत्ता को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था।
छात्रों ने मेस शुल्क कम करने, खाने की गुणवत्ता सुधारने और मेस संचालन में पारदर्शिता लाने की मांग की है।
छात्रों का आरोप है कि शुल्क बढ़ने के बावजूद मेस में मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं है। इसके अलावा साफ-सफाई और भोजन की व्यवस्था को लेकर भी छात्रों ने सवाल उठाए हैं।
छात्रों के मुताबिक, वर्तमान में प्रत्येक हॉस्टल छात्र से हर महीने 3071 रुपये मेस शुल्क लिया जा रहा है।
छात्रों ने इस व्यवस्था में बदलाव करते हुए टोकन सिस्टम लागू करने की मांग की है, ताकि छात्र अपनी जरूरत के अनुसार भोजन व्यवस्था का लाभ उठा सकें।
विरोध स्वरूप दो छात्र भूख हड़ताल पर भी बैठे हैं।
छात्रों ने CUJ प्रशासन को एक पत्र सौंपकर सात सूत्रीय मांगें रखी हैं। इनमें शामिल हैं:
छात्रों का कहना है कि उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई होने तक वे अपनी आवाज उठाते रहेंगे।
Location : Jharkhand
Published : 24 August 2026, 1:12 PM IST
Topics : Central University of Jharkhand CUJ Mess Fee Hike CUJ Protest Jharkhand University News Student Protest Jharkhand
No related posts found.