
SBI कर्मचारियों की हड़ताल का ऐलान (image source: google)
New Delhi: देश के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर बड़ा आंदोलन शुरू करने का ऐलान किया है। ऑल इंडिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन (AISBISF) ने घोषणा की है कि 25 और 26 मई 2026 को देशभर में बैंक कर्मी हड़ताल पर रहेंगे। इससे पहले 23 मई को दूसरा शनिवार और 24 मई को रविवार होने के कारण बैंकिंग कामकाज पहले ही बंद रहेगा। इस तरह लगातार चार दिन तक बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहने की आशंका है।
यूनियन का कहना है कि 12वें वेतन समझौते के तहत पूरे बैंकिंग सेक्टर में 17 प्रतिशत वेतन वृद्धि तय की गई थी। लेकिन एसबीआई में अधिकारियों को अतिरिक्त स्पेशल पे देकर उनकी बढ़ोतरी 22 प्रतिशत तक पहुंचा दी गई, जबकि क्लेरिकल और अन्य स्टाफ को केवल 17 प्रतिशत वृद्धि ही दी गई है। इसी असमानता को लेकर कर्मचारियों में गहरा असंतोष है और वे इसे भेदभावपूर्ण नीति बता रहे हैं।
नौकरी का झांसा देकर महिला से 50 हजार की ठगी, दो शिक्षकों पर गंभीर आरोप
कर्मचारियों का आरोप है कि एनपीएस (NPS) के तहत आने वाले 1.1 लाख से अधिक कर्मचारियों को अपना पेंशन फंड मैनेजर चुनने की अनुमति नहीं दी जा रही है। जबकि अन्य बैंकों में यह सुविधा उपलब्ध है। इससे कर्मचारियों की भविष्य की बचत और रिटायरमेंट सुरक्षा पर असर पड़ रहा है, जिससे नाराजगी और बढ़ गई है।
यूनियन ने बैंक शाखाओं में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी गंभीर सवाल उठाए हैं। हाल ही में सूरत की एक शाखा में दिनदहाड़े हुई लूट का हवाला देते हुए कहा गया है कि कई जगहों पर पर्याप्त सशस्त्र गार्ड तैनात नहीं हैं। इससे कर्मचारियों और ग्राहकों दोनों की सुरक्षा खतरे में पड़ रही है। फेडरेशन ने मांग की है कि सभी शाखाओं में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए।
देशभर में एक ही ओटीपी से चलेगा पब्लिक वाई-फाई नेटवर्क, 4 लाख हॉटस्पॉट जोड़ने की तैयारी
फेडरेशन ने स्पष्ट किया है कि यदि मांगों पर समाधान नहीं निकला तो आंदोलन और आगे बढ़ सकता है और हड़ताल 27 मई तक भी जारी रह सकती है। इस पूरे घटनाक्रम से बैंकिंग सेवाओं पर बड़ा असर पड़ने की संभावना है और ग्राहकों को पहले से अपने जरूरी काम निपटाने की सलाह दी जा रही है।
Location : New Delhi
Published : 6 May 2026, 12:02 PM IST