Jantar Mantar Protest: जंतर-मंतर पर कड़ी सुरक्षा, पुलिस की बड़ी कार्रवाई; प्रदर्शन से पहले सौरभ भारद्वाज और संजीव झा गिरफ्तार

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने पहुंचे आम आदमी पार्टी नेता सौरभ भारद्वाज और विधायक संजीव झा को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। आप नेताओं ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया है।

Post Published By: Subhash Raturi
Updated : 2 October 2026, 11:37 AM IST

New Delhi: आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता व दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज और विधायक संजीव झा को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। दोनों नेता मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर चुनाव आयोग के खिलाफ आयोजित प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे थे। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से रोके जाने के बाद पुलिस ने दोनों नेताओं को हिरासत में लिया।

गिरफ्तारी का वीडियो शेयर

हिरासत में लिए जाने के तुरंत बाद सौरभ भारद्वाज ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (X) पर वीडियो शेयर कर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा, "शांतिपूर्ण प्रदर्शन के बावजूद दिल्ली पुलिस ने मुझे और विधायक संजीव झा जी को गिरफ्तार कर लिया है।" उन्होंने आप कार्यकर्ताओं और आम जनता से अपील करते हुए कहा कि आंदोलन रुकेगा नहीं, सभी साथी जंतर-मंतर पहुंचकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन जारी रखें।

अपडेट जारी है...

Location :  New Delhi

Published :  2 October 2026, 10:50 AM IST