10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों पर चुनाव को लेकर बड़ा अपडेट, चुनाव आयोग ने घोषित की तारीख

राज्यसभा की 24 सीटों पर चुनाव की तारीखों के ऐलान हो गया है। कई राज्यों में नए समीकरण बनने और बड़े नेताओं की एंट्री की चर्चाएं तेज हो गई हैं। चुनाव आयोग ने मतदान प्रक्रिया को लेकर कुछ खास निर्देश भी जारी किए हैं।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 22 May 2026, 11:43 AM IST
google-preferred

New Delhi: चुनाव आयोग ने 10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों पर चुनाव कराने की तारीखों का ऐलान कर दिया है। आयोग के मुताबिक इन सीटों के लिए मतदान 18 जून 2026 को होगा। इन सीटों पर मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल जून और जुलाई 2026 में समाप्त हो रहा है। तारीखों के ऐलान के साथ ही राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

कब से शुरू होगी चुनाव प्रक्रिया?

चुनाव आयोग के मुताबिक राज्यसभा चुनाव की प्रक्रिया 1 जून 2026 से शुरू होगी। इसी दिन अधिसूचना जारी की जाएगी। उम्मीदवार 8 जून तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। इसके बाद 9 जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 11 जून तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे।

मतदान 18 जून 2026 को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक कराया जाएगा। इसी दिन शाम 5 बजे से मतगणना भी शुरू हो जाएगी। आयोग ने स्पष्ट किया है कि पूरी चुनाव प्रक्रिया 20 जून 2026 तक पूरी कर ली जाएगी।

मंत्रिपरिषद की बैठक में पीएम मोदी ने विकसित भारत 2047 के लिये तैयार किया रोडमैप

चुनाव कार्यक्रम एक नजर में

कार्यक्रम तारीख

अधिसूचना जारी- 1 जून 2026 (सोमवार)
नामांकन की अंतिम तिथि- 8 जून 2026 (सोमवार)
नामांकन पत्रों की जांच- 9 जून 2026 (मंगलवार)
नाम वापसी की अंतिम तिथि- 11 जून 2026 (गुरुवार)
मतदान- 18 जून 2026 (गुरुवार)
मतगणना -18 जून 2026 शाम 5 बजे (गुरुवार)
चुनाव प्रक्रिया समाप्त -20 जून 2026 (शनिवार)

फर्जी कागजों से बेच डाली करोड़ों की सरकारी जमीन, अब खुलासे से हड़कंप; कन्नौज में ऐसे खुली बड़ी साजिश

चुनाव आयोग ने जारी किए विशेष निर्देश

चुनाव आयोग ने इस बार मतदान प्रक्रिया को लेकर विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं। आयोग ने कहा है कि मतपत्र पर वरीयता अंकित करने के लिए केवल रिटर्निंग अधिकारी द्वारा उपलब्ध कराया गया विशेष बैंगनी रंग का स्केच पेन ही इस्तेमाल किया जाएगा। किसी अन्य पेन से किया गया मतदान अमान्य माना जा सकता है। आयोग का कहना है कि यह व्यवस्था मतदान प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने और किसी भी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए की गई है। इसके अलावा चुनाव प्रक्रिया की निगरानी के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति भी की जाएगी ताकि चुनाव पूरी तरह स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सके।

Location :  New Delhi

Published :  22 May 2026, 10:45 AM IST

Related News

Advertisement