Raksha Bandhan 2026: राखी पर कहीं घूमने जा रहे हैं तो पहले पढ़ लें ये खबर, ट्रेनों में हुए बड़े बदलाव से बदल सकता है आपका सफर

रेलवे ने चित्रकूटधाम कर्वी-कानपुर सेंट्रल और मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़-कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस के विलय को मंजूरी दी है। नई ट्रेन प्रतापगढ़ से चित्रकूटधाम कर्वी तक चलेगी। ट्रेन में 12 की जगह 24 कोच होंगे। इससे चित्रकूट, प्रतापगढ़, लखनऊ और बुंदेलखंड के यात्रियों को सीधी रेल कनेक्टिविटी मिलेगी।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 10 August 2026, 4:12 PM IST

New Delhi: चित्रकूट जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। चित्रकूटधाम कर्वी-कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस और मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़-कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस को मिलाकर एक नई संयुक्त ट्रेन चलाने की मंजूरी दी गई है। विलय के बाद ट्रेन मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़-चित्रकूटधाम कर्वी एक्सप्रेस के नाम से चलेगी।

कानपुर में ट्रेन बदलने की जरूरत नहीं

नई व्यवस्था का सबसे बड़ा फायदा यात्रियों को यह मिलेगा कि उन्हें चित्रकूट जाने के लिए कानपुर सेंट्रल पर ट्रेन बदलने की जरूरत नहीं होगी। ट्रेन प्रतापगढ़ से सीधे चित्रकूटधाम कर्वी तक जाएगी। इससे प्रतापगढ़, चित्रकूट और लखनऊ क्षेत्र के यात्रियों का सफर पहले के मुकाबले आसान होगा।

12 नहीं, अब 24 कोच की ट्रेन

रेलवे ने ट्रेन की क्षमता बढ़ाने का भी फैसला किया है। मौजूदा 12 कोच की जगह संयुक्त ट्रेन में 24 कोच होंगे। इससे यात्री क्षमता दोगुनी होगी और ज्यादा लोगों को सफर की सुविधा मिल सकेगी। चित्रकूट में धार्मिक पर्यटन को देखते हुए इस फैसले को अहम माना जा रहा है।

गौतम गंभीर नहीं, पहली पसंद थे लक्ष्मण! जानिए क्यों दो बार ठुकराया भारतीय टीम का हेड कोच बनने का ऑफर

किन यात्रियों को मिलेगा फायदा?

नई ट्रेन का फायदा चित्रकूट, प्रतापगढ़, लखनऊ, बांदा और बुंदेलखंड क्षेत्र के यात्रियों को मिलेगा। धार्मिक यात्रा के अलावा शिक्षा, रोजगार, कारोबार, स्वास्थ्य और प्रशासनिक कार्यों के लिए इन इलाकों के बीच सफर करने वाले यात्रियों को भी सीधी रेल सेवा का लाभ मिलेगा।

Deoria News: डीएम के पहुंचते ही खुल गई स्कूलों की पोल, शिक्षक मौजूद फिर भी डिजिटल अटेंडेंस गायब; PTM रजिस्टर ने खोला बड़ा राज

इन प्रमुख स्टेशनों से होकर जाएगी ट्रेन

नई ट्रेन मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ से चलकर चिलबिला, मां चंद्रिका देवी धाम अंतू, अमेठी, गौरीगंज, जायस, फुरसतगंज, रायबरेली, हरचंदपुर, बछरावां, निगोहां, लखनऊ, मानक नगर, उन्नाव और कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी।

इसके बाद भीमसेन, कठारा रोड, पनारा, घाटमपुर, हमीरपुर रोड, यमुना साउथ बैंक, भरुआ सुमेरपुर, रागौल, बांदा और अतर्रा होते हुए चित्रकूटधाम कर्वी पहुंचेगी।

बुंदेलखंड और अवध के बीच कनेक्टिविटी मजबूत

रेलवे के इस फैसले से बुंदेलखंड और अवध के बीच रेल संपर्क मजबूत होने की उम्मीद है। ट्रेन के विलय से उपलब्ध संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल होगा और यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा में कम परेशानी होगी। अब यात्रियों की नजर इस नई संयुक्त ट्रेन के संचालन से जुड़ी आधिकारिक समय-सारणी पर रहेगी।

Location :  New Delhi

Published :  10 August 2026, 4:12 PM IST