
प्रदर्शन करते राहुल गांधी (File Photo)
New Delhi: CJP प्रदर्शन से पहले देश की सियासत गरमा गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि ज्ञानेश कुमार अपने पद से जाएंगे और उनकी सरकार आएगी। इसके बाद लोकतंत्र की मरम्मत शुरू होगी। वहीं, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने राहुल गांधी, कांग्रेस और INDIA गठबंधन पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने विपक्ष पर देश को अस्थिर करने की कोशिश करने का आरोप लगाया और कहा कि ऐसी ताकतों के मंसूबे कामयाब नहीं होंगे।
सीजेपी के प्रदर्शन के चलते पुलिस ने पूरी राजधानी को छावनी में तब्दील कर दिया है और साथ ही जंतर मंतर से 200 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है। आईजीआई एयरपोर्ट से सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका को भी दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लेकर पुलिस
राहुल गांधी ने X पर पोस्ट करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और केंद्र सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार जाएंगे, उनकी सरकार आएगी और फिर लोकतंत्र की मरम्मत शुरू होगी। इस बयान के बाद राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। इससे पहले शुक्रवार को राहुल गांधी और INDIA गठबंधन के अन्य सांसदों ने इस मुद्दे पर राष्ट्रपति से मुलाकात भी की थी।
ज्ञानेश कुमार जाएँगे।
यह सरकार जाएगी।
फिर शुरू होगी लोकतंत्र की मरम्मत। 🇮🇳 https://t.co/spGmBxgXLn— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 10, 2026
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने राहुल गांधी और INDIA गठबंधन पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि कुछ लोग अर्बन नक्सल मानसिकता के साथ देश को अस्थिर करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत ऐसी कोशिशों का कड़ाई से जवाब देगा और किसी भी ताकत को अपने मंसूबों में कामयाब नहीं होने दिया जाएगा।
नितिन नवीन ने कहा कि बीजेपी विकसित भारत के निर्माण और देश के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विपक्षी नेताओं की बयानबाजी पर सवाल उठाते हुए कहा कि लोकतंत्र को चुनौती देने की ऐसी कोशिशों को देश की जनता स्वीकार नहीं करेगी।
नितिन नवीन ने अपने हमले में अरविंद केजरीवाल और INDIA गठबंधन को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि CJP के तथाकथित नेताओं की बयानबाजी पर देश के युवा नजर रख रहे हैं। बीजेपी अध्यक्ष ने दावा किया कि राहुल गांधी और विपक्ष की कोशिशें सफल नहीं होंगी।
CJP प्रदर्शन से पहले राहुल गांधी के बयान और बीजेपी के पलटवार ने राजनीतिक माहौल को और गरमा दिया है। अब इस मुद्दे पर कांग्रेस और बीजेपी के बीच सियासी टकराव बढ़ने के आसार हैं।
Location : New Delhi
Published : 10 October 2026, 11:27 AM IST