
कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Img:X)
New Delhi: इस समय कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपने अमेरिका दौरे पर है। इसी बीच लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अपने अमेरिका दौरे के दौरान न्यूयॉर्क स्थित कोलंबिया यूनिवर्सिटी में बयान दिया। राहुल गांधी ने कहा कि भारत एक आर्थिक संकट के मुहाने पर खड़ा है। रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने देश में बड़े पैमाने पर बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था की समस्याओं को इस संभावित संकट का मुख्य कारण बताया है।
मॉडरेटर लिडिया पॉलग्रीन के साथ बातचीत में राहुल गांधी ने कहा कि भारत एक गंभीर आर्थिक आपदा की कगार पर है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, राहुल गांधी ने कहा कि कोई व्यक्ति या मीडिया चाहे तो इस हकीकत को नजरअंदाज कर सकता है, लेकिन देश की स्थिति चिंताजनक है।
आगे राहुल गांधी बोले- "भारत में बेरोजगारी की बहुत बड़ी समस्या है और देश की शिक्षा व्यवस्था भी गंभीर खामियों से जूझ रही है।" उनके अनुसार, समस्याओं को नजरअंदाज करने या उन पर चर्चा न करने से उनकी गंभीरता कम नहीं होती है।
रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारतीय युवाओं से जुड़े एक सवाल के जवाब में कहा कि आज युवाओं को अपना भविष्य नजर नहीं आ रहा है। मौजूदा हालात से निराश युवाओं का एक वर्ग मध्यम वर्गीय परिवारों से आता है और उसने औपचारिक शिक्षा प्राप्त की है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार बहुत शक्तिशाली है और लोग डर के कारण अपने विचार खुलकर रखने से कतराते हैं।
कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन तेज, सुरक्षाबलों के साथ पुलिस ने संभाला मोर्चा
दरअसल राहुल गांधी ने अपने अमेरिका दौरे के दौरान छात्रों और शिक्षाविदों से संवाद किया था और अब कोलंबिया यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम के बाद उनका यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो जाने का भी कार्यक्रम है।
इस बीच, कार्यक्रम स्थल के बाहर राहुल गांधी को खालिस्तानी अलगाववादियों के विरोध का सामना करना पड़ा। खालिस्तानी चरमपंथी संगठन 'सिख्स फॉर जस्टिस' (SFJ) के सदस्यों ने कांग्रेस सांसद की कार के सामने प्रदर्शन किया। जैसे ही वे अपनी गाड़ी से बाहर निकले, खालिस्तान समर्थक वहां आ गए और नारे लगाने लगे। इस घटना के दौरान भारतीय तिरंगे का भी अपमान किया गया।
इस दौरान, राहुल गांधी ने 'स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन' (SIR) प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि इस कवायद में हुआ खर्च शुरुआती अनुमानों से कहीं अधिक था। कांग्रेस नेता ने मांग की कि SIR अभियान पर खर्च की गई धनराशि का पूरा हिसाब सार्वजनिक किया जाए, साथ ही यह भी बताया जाए कि यह पैसा कहां से आया। उन्होंने चुनावी गड़बड़ियों का आरोप लगाया और दावा किया कि उनके पास अपने दावों को साबित करने के लिए ठोस सबूत मौजूद हैं।
Location : New Delhi
Published : 18 November 2026, 9:01 AM IST