Plea Against ECI: ज्ञानेश कुमार की बढ़ेंगी मुश्किलें? राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की

कथित वोट चोरी और एसआईआर में गड़बड़ी के खिलाफ विपक्षी दलों के दिल्ली में बड़े मार्च के बीच सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग के खिलाफ याचिका दायर की गई है।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 12 October 2026, 5:17 PM IST

New Delhi: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान यानी एसआईआर में कथित गड़बड़ी और वोट चोरी के खिलाफ विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन के नेताओं का मार्च दिल्ली में जारी है। इस बीच सुप्रीम कोर्ट तक विपक्ष के मार्च के बीच राहुल गांधी के नाम से देश की शीर्ष अदालत में चुनाव आयोग के खिलाफ याचिका दायर की गई है। राहुल गांधी इस PIL के मुख्य याचिकाकर्ता है, जो कांग्रेस की लीगल टीम द्वारा दायर की गई है।

इस याचिका में दिल्ली समेत देश भर में एसआईआर में बड़े पैमाने पर मतदाताओं के नाम काटने के आरोप लगाये गये हैं और इस कथित गड़बड़ी के लिए मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को दोषी बताया गया है।

Location :  New Delhi

Published :  12 October 2026, 5:17 PM IST