डाइनामाइट न्यूज़ के हेड ऑफिस पहुंचे आचार्य रामचंद्र दास, नकारात्मक खबरों की होड़ पर कही बड़ी बात

आचार्य रामचंद्र दास महाराज गुरुवार को दिल्ली स्थित डाइनामाइट न्यूज़ के दफ्तर पहुंचे। उन्होंने युवा पत्रकारों से मुलाकात कर पत्रकारिता की जिम्मेदारी, खबरों में सकारात्मकता और नकारात्मक खबरों की बढ़ती होड़ पर अपनी बात रखी। इस दौरान उन्होंने एडिटर-इन-चीफ मनोज टिबड़ेवाल आकाश की ऊर्जा और डाइनामाइट न्यूज़ की टीम के काम की भी सराहना की।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 2 October 2026, 9:47 PM IST

New Delhi: गुरुवार को आचार्य रामचंद्र दास महाराज दिल्ली में स्थित डाइनामाइट न्यूज़ के दफ्तर पहुंचे। जहां पर उन्होंने युवा पत्रकारों से मुलाकात और बातचीत की। डाइनामाइट न्यूज़ के साथियों से मुलाकात के दौरान आचार्य रामचंद्र दास महाराज ने पत्रकारिता और खबरों की जिम्मेदारी को लेकर महत्वपूर्ण बात कही। उन्होंने कहा कि आज के समय में नकारात्मक खबरों को ज्यादा महत्व दिए जाने का चलन बढ़ रहा है, लेकिन खबर को ज्यादा चलाने की होड़ में ऐसी चीजें भी सामने आ जाती हैं, जो समाज के लिए गलत प्रभाव डाल सकती हैं। इसलिए हमें ऐसी चीजों से बचना चाहिए। उन्होंने डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी टीम को अच्छी और सकारात्मक खबरों के साथ पत्रकारिता करने की शुभकामनाएं दीं।

आचार्य रामचन्द्र दास महाराज का एडिटर-इन-चीफ मनोज टिबड़ेवाल आकाश ने अपनी डाइनामाइट न्यूज़ की टीम के साथ स्वागत किया

"मनोज भैया की ऊर्जा से मिलती है प्रेरणा"

आचार्य रामचंद्र दास महाराज ने मनोज टिबड़ेवाल आकाश का जिक्र करते हुए कहा, "जब भी उनसे मुलाकात होती है तो उनके अंदर एक अलग तरह की ऊर्जा देखने को मिलती है। उन्होंने कहा कि जिस ऊर्जा के साथ मनोज भैया सुबह मिले थे, उसी ऊर्जा के साथ वह शाम को भी दिखाई दे रहे थे। यह अपने आप में बड़ी बात है। मनोज भैया और उनके साथियों से मिलकर उन्हें नई प्रेरणा मिलती है।"

आचार्य रामचंद्र दास महाराज को डाइनामाइट न्यूज़ के युवा पत्रकारों से रूबरू करवाते हुए एडिटर-इन-चीफ मनोज टिबड़ेवाल आकाश

‘हर किसी को अलग-अलग जिम्मेदारी मिली है’

आचार्य रामचंद्र दास महाराज ने डाइनामाइट न्यूज़ के दफ्तर में कहा कि भगवान ने हर व्यक्ति को अलग-अलग जिम्मेदारी दी है। किसी को बिजनेस का काम मिला है, किसी को पढ़ाने का काम मिला है और किसी को स्वच्छता की जिम्मेदारी मिली है। उसी तरह डाइनामाइट न्यूज़ के साथियों को अच्छी-अच्छी खबरें लिखने और उन्हें लोगों तक पहुंचाने का काम मिला है।

आचार्य रामचंद्र दास महाराज की नजर में क्या है पत्रकारिता

उन्होंने कहा कि पत्रकारिता के इस काम को सिर्फ जिम्मेदारी समझकर नहीं, बल्कि प्रेरणा और ऊर्जा के साथ करना चाहिए। उनके अनुसार खबर लिखने वाले हर व्यक्ति को अपनी भूमिका की अहमियत समझनी चाहिए, क्योंकि उसके लिखे शब्द बड़ी संख्या में लोगों तक पहुंचते हैं।

नकारात्मक खबरों की होड़ पर कही बड़ी बात

आचार्य रामचंद्र दास महाराज ने कहा कि आज के समय में एक चलन देखने को मिल रहा है कि अगर नकारात्मक खबर प्रकाशित की जाए तो वह ज्यादा चलेगी। उन्होंने कहा कि खबर को ज्यादा चलाने की चाह में कई बार ऐसी चीजें भी सामने आ जाती हैं, जो सही नहीं होतीं। उन्होंने पत्रकारों से अपील की कि खबरों की पहुंच बढ़ाने के साथ उनकी जिम्मेदारी और विश्वसनीयता का भी ध्यान रखा जाए।

आचार्य रामचंद्र दास महाराज से इंटरव्यू लेते हुए एग्जीक्यूटिव एडिटर सुभाष रतूड़ी

‘दुनिया के कोने-कोने तक पहुंचे डाइनामाइट न्यूज़’

आचार्य रामचंद्र दास महाराज ने डाइनामाइट न्यूज़ में काम कर रहे सभी साथियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि डाइनामाइट न्यूज़ अपनी अच्छी पत्रकारिता के जरिए लगातार आगे बढ़े और दुनिया के कोने-कोने तक पहुंचे।

कौन हैं आचार्य रामचंद्र दास

आचार्य रामचंद्र दास महाराज को जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी महाराज का उत्तराधिकारी बताया जाता है। उनका मूल नाम जय मिश्रा बताया गया है और उनका संबंध उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से है। वर्ष 2018 में जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने उन्हें अपना उत्तराधिकारी घोषित किया था और वर्ष 2019 में उनका औपचारिक पट्टाभिषेक हुआ था। वे तुलसी पीठ से जुड़े धार्मिक और सामाजिक कार्यों के साथ रामानंद मिशन एवं सनातन संस्कृति से जुड़े कार्यक्रमों में भी सक्रिय रहते हैं।

Location :  New Delhi

Published :  2 October 2026, 7:38 PM IST