केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा 1 फरवरी 2026 को पेश किए गए Union Budget 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐतिहासिक बताया है। इस पूरी रिपोर्ट में जानिए उन्होंने देश के भविष्य को लेकर क्या कुछ गया?

Union Budget 2026 पर PM Modi की प्रतिक्रिया
New Delhi: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा 1 फरवरी 2026 को पेश किए गए Union Budget 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐतिहासिक बताते हुए देश के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखने वाला बजट करार दिया है। बजट पेश होने के बाद पीएम मोदी ने कहा कि यह बजट आत्मनिर्भर भारत, मेक इन इंडिया और विकसित भारत के संकल्प को नई गति देगा।
पीएम मोदी ने कहा कि यह बजट युवाओं को आसमान देने वाला है। उन्होंने कहा, “युवाओं को उड़ान भरने के लिए खुला आसमान मिलेगा। यह बजट उनके सपनों को साकार करने वाला है।” खेलो इंडिया योजना, सनराइज सेक्टर, स्टार्टअप्स और स्किल डेवलपमेंट के जरिए युवाओं को नए अवसर मिलेंगे और रोजगार के रास्ते खुलेंगे।
प्रधानमंत्री ने कहा कि यह बजट लोकल से ग्लोबल बनने की ताकत देता है। मेक इन इंडिया, आत्मनिर्भर भारत और मदर ऑफ ऑल डील जैसे प्रयासों से भारत वैश्विक निवेश का बड़ा केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि यह बजट भारत को तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में मजबूत कदम है।
पीएम मोदी ने बजट में इन्फ्रास्ट्रक्चर पर दिए गए जोर की सराहना की। उन्होंने कहा कि इससे रोजगार को गति मिलेगी और ग्रामीण क्षेत्रों में नए अवसर पैदा होंगे। इसके साथ ही उन्होंने बजट में भारत को वैश्विक डेटा सेंटर हब बनाने के लिए दी गई छूट को दूरदर्शी कदम बताया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि यह बजट गांव, गरीब और किसान के कल्याण को समर्पित है। ग्रामीण रोजगार, महंगाई नियंत्रण और कृषि से जुड़े सुधारों पर फोकस से गांवों की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और विकसित भारत की गति तेज होगी।
पीएम मोदी ने कहा कि बजट में SSSME/MSME सेक्टर को विशेष सहायता दी गई है, जिससे छोटे उद्योगों को मजबूती मिलेगी और स्थानीय रोजगार बढ़ेगा। यह आत्मनिर्भर भारत की रीढ़ साबित होगा।
प्रधानमंत्री ने बजट में पूर्वोत्तर राज्यों और टियर-2, टियर-3 शहरों के विकास पर ध्यान देने की बात कही। इससे संतुलित विकास होगा और बड़े शहरों पर दबाव कम होगा।
पीएम मोदी ने बायोफार्मा शक्ति मिशन और अन्य सनराइज सेक्टर को भविष्य की जरूरत बताते हुए कहा कि ये भारत को तकनीक और नवाचार में आगे ले जाएंगे।
Union Budget 2026: बजट 2026 में जानिये क्या-क्या हुआ सस्ता और महंगा, पढ़ें ये बड़ी घोषणाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,“यह बजट अपार राज, अपार अवसरों और सपनों को साकार करने वाला है। यह भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।”