आज रात पीएम मोदी करेंगे देश को संबोधित, किन मुद्दों पर करेंगे बात?

आज का दिन देश के लिए बड़ा हो सकता है, क्योंकि आज रात 8 बजे पीएम मोदी देश को संबोधित करेंगे। बताया जा रहा है कि महिला आरक्षण बिल पर बात हो सकती है। हालांकि, अभी इसको लेकर कोई पुष्टि नहीं है।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 18 April 2026, 2:52 PM IST

New Delhi: आज का दिन अहम साबित हो सकता है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार की रात 8 .30 बजे देश को संबोधित करेंगे। इस घोषणा के बाद देश के करोड़ों लोगों के मन में सवाल चल रहा है कि आखिरकार आज रात को ऐसा क्या होने वाला है।

सूत्रों का कहना है कि बीती रात को महिला आरक्षण बिल लोकसभा में पारित नहीं हो पाया। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस विषय पर भी पीएम नरेंद्र मोदी रात को चर्चा कर सकते हैं। इसके अलावा यह भी कहना है कि पिछले कुछ दिनों के दौरान भारत और दुनिया में काफी घटनाएं हुई है। इन मुद्दों पर भी बातचीत हो सकती है। हालांकि, अभी तक भारतीय जनता पार्टी के किसी भी जिम्मेदार मंत्री, प्रवक्ता या नेता ने इस बात को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।

Location :  New Delhi

Published :  18 April 2026, 2:52 PM IST