
पीएम मोदी के QUAD वीडियो(Img: Dynamite news)
New Delhi: फिलिपींस की राजधानी मनीला में क्वाड की बैठक आयोजित हुई है, मंगलवार को हुई इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हिस्सा लिया। इस बैठक में जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज भी शामिल हुए।
इसी बीच क्वाड लीडर्स के फोटो सेशन के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पीएम मोदी जमीन पर पड़ी किसी पर्ची को उठाते हुए दिखाई दे रहा है, इस पर्ची को लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। कोई कह रहा है कि इस पर तिरंगा बना हुआ था, जबकि कोई नाम लिखे होने की बात कर रहा है।
इस वायरल वीडियो को शेयर करते हुए टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने पीएम मोदी पर तंज कसा था। जिसके बाद मोइत्रा के तंज पर अब भारतीय सेना के पूर्व कर्नल दानवीर सिंह ने पलटवार किया है।
Mahua felt embarrassed but Danvir felt proud, why so ?
— कर्नल Danvir Singh, Sena Medal Gallantry (@danvir_chauhan) November 18, 2026
टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वायरल वीडियो पोस्ट करते हुए कहा, 'वैश्विक मंच पर भारत को इससे ज्यादा शर्मिंदा कोई कैसे कर सकता है? मेरा मतलब है, कोई भी! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद फर्श पर पड़ा मार्कर उठाया और उसे अपनी जेब में रख लिया। यह सचमुच अविश्वसनीय है!'
महुआ मोइत्रा का यह बयान आने के बाद सोशल मीडिया दो धड़ों में बंट गया कोई महुआ की तरफदारी कर रहा तो कोई आलोचना कर रहा है। इसी बिच महुआ मोइत्रा की इस पोस्ट को शेयर करते हुए गैलेंट्री अवार्ड से सम्मानित भारतीय सेना के पूर्व कर्नल दानवीर सिंह ने जबरदस्त पलटवार किया। उन्होंने कहा, 'महुआ मोइत्रा को शर्म महसूस हुई, लेकिन दानवीर को गर्व महसूस हो रहा है। आखिर ऐसा क्यों?'
दरअसल मंगलवार को क्वाड लीडर्स के फोटो सेशन के दौरान पीएम मोदी की नजर अचानक जमीन पर रखे भारतीय तिरंगे के मार्कर पर पड़ी। तो उन्होंने तुरंत उसे उठाकर जेब में रख लिया। इसी दौरान बगल में खड़े अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची भी उन्हें देखने लगीं। भारतीय ध्वज के प्रति पीएम मोदी के इस सम्मान को देखते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मोदी से कहा, इसे संभालकर रखें। यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई।
Location : New Delhi
Published : 18 November 2026, 4:20 PM IST