Petrol-Diesel Rates: तेल बाजार में हलचल के बीच राहत या तूफान की आहट? जानिए ताजा अपडेट

देशभर में आज पेट्रोल-डीजल की कीमतें भले स्थिर दिख रही हों, लेकिन इसके पीछे की कहानी काफी दिलचस्प है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में उथल-पुथल और मिडिल ईस्ट तनाव के बीच क्या आने वाले दिनों में बदलेंगे दाम? जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर...

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 11 April 2026, 9:36 AM IST

New Delhi: देशभर में 11 अप्रैल 2026 को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। तेल विपणन कंपनियां (OMCs) ने आज भी सुबह 6 बजे ईंधन के नए रेट जारी किए, जिनमें स्थिरता देखने को मिली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बावजूद घरेलू स्तर पर कीमतें फिलहाल नियंत्रित रखी गई हैं।

रोजाना क्यों अपडेट होती हैं कीमतें?

भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें रोजाना अपडेट करने का सिस्टम पारदर्शिता बनाए रखने के लिए लागू किया गया है। इससे उपभोक्ताओं को हर दिन ताजा और सटीक जानकारी मिलती है। इन कीमतों का निर्धारण अंतरराष्ट्रीय क्रूड ऑयल के दाम, डॉलर-रुपया विनिमय दर और टैक्स स्ट्रक्चर के आधार पर किया जाता है। हालांकि, हाल के दिनों में सरकार और OMCs ने कीमतों को स्थिर बनाए रखने की नीति अपनाई है ताकि आम जनता पर अचानक बोझ न पड़े।

Petrol Price: ये देश बेच रहा है पानी से भी सस्ता पेट्रोल! जानें नाम और कीमत

आज आपके शहर में पेट्रोल-डीजल के रेट

नीचे देश के प्रमुख शहरों में आज के पेट्रोल और डीजल के दाम दिए गए हैं-

दिल्ली: पेट्रोल 94.77 रुपये प्रति लीटर, डीजल 87.67 रुपये प्रति लीटर

मुंबई: पेट्रोल 103.54 रुपये प्रति लीटर, डीजल 90.03 रुपये प्रति लीटर

कोलकाता: पेट्रोल 105.45 रुपये प्रति लीटर, डीजल 92.02 रुपये प्रति लीटर

चेन्नई: पेट्रोल 100.80 रुपये प्रति लीटर, डीजल 92.39 रुपये प्रति लीटर

बेंगलुरु: पेट्रोल 102.92 रुपये प्रति लीटर, डीजल 90.99 रुपये प्रति लीटर

भोपाल: पेट्रोल 106.52 रुपये प्रति लीटर, डीजल 91.89 रुपये प्रति लीटर

अमृतसर: पेट्रोल 98.29 रुपये प्रति लीटर, डीजल 88.06 रुपये प्रति लीटर

भुवनेश्वर: पेट्रोल 101.10 रुपये प्रति लीटर, डीजल 92.69 रुपये प्रति लीटर

देहरादून: पेट्रोल 93.17 रुपये प्रति लीटर, डीजल 88.01 रुपये प्रति लीटर

Petrol-Diesel Price: देश भर के बड़े शहरों में पेट्रोल और डीज़ल के दामों में बड़ा बदलाव, जानिये ताजा अपडेट

आगे क्या रहेगा रुख?

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि अंतरराष्ट्रीय बाजार में अस्थिरता बनी रहती है, तो आने वाले दिनों में कीमतों में बदलाव संभव है। हालांकि, फिलहाल सरकार और तेल कंपनियां मिलकर उपभोक्ताओं को राहत देने की कोशिश कर रही हैं।

Location :  New Delhi

Published :  11 April 2026, 9:36 AM IST