पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर लगा ब्रेक: लगातार बढ़ोतरी के बाद आज राहत, जानें अपने शहर के ताजा रेट

दो हफ्तों में चार बार दाम बढ़ने के बाद आज बुधवार को पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। कच्चा तेल भी $100 के नीचे है। जानिए दिल्ली, मुंबई, लखनऊ और पटना समेत बड़े शहरों के ताजा रेट्स

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 27 May 2026, 8:35 AM IST
google-preferred

New Delhi: पिछले दो हफ्तों में चार बार पेट्रोल और डीजल के रेट बढ़ने से आम जनता के बीच हर दिन दाम बढ़ने की आशंका बनी हुई थी। हालांकि, आज यानी बुधवार (27 मई) को सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों HPCL, BPCL और IOCL ने पेट्रोल-डीजल के रेट अपडेट कर दिए हैं और आज का दिन उपभोक्ताओं के लिए राहत भरा रहा है।

आज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसके साथ ही, सुबह छह बजे जारी अपडेट के मुताबिक सीएनजी (CNG) के दाम भी पूरी तरह स्थिर हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल भी फिलहाल 100 डॉलर प्रति बैरल के नीचे कारोबार कर रहा है।

पिछले दिनों लगी थी कीमतों में भारी छलांग

बता दें कि पिछले कुछ दिनों में ईंधन की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी देखी गई थी। हाल ही में 25 मई को पेट्रोल में 2.61 रुपये और डीजल के रेट में 2.71 रुपये का बड़ा इजाफा हुआ था। इससे पहले 23 मई को पेट्रोल की कीमत में 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी।

वहीं, 15 मई को ईंधन की कीमतों ने ₹3 प्रति लीटर की सबसे बड़ी छलांग लगाई थी, जिसके बाद 19 मई को भी करीब 90 पैसे की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। इन लगातार झटकों के बाद आज कीमतों का स्थिर रहना राहत की बात है।

पेट्रोल पंप पर मामूली विवाद ने लिया हिंसा का रूप, दो कर्मचारी गिरफ्तार

महानगरों में आज क्या हैं पेट्रोल-डीजल के रेट?

देश के प्रमुख महानगरों की बात करें तो कोलकाता में आज एक लीटर पेट्रोल की कीमत 113.51 रुपये और डीजल की कीमत 99.82 रुपये पर बनी हुई है। चेन्नई में पेट्रोल 107.77 रुपये और डीजल 99.55 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है। देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, आर्थिक राजधानी मुंबई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 111.21 रुपये और डीजल की कीमत 97.83 रुपये है।

उत्तर प्रदेश, बिहार और अन्य राज्यों का हाल

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 102.05 रुपये और डीजल 99.28 रुपये प्रति लीटर है। बिहार के पटना में पेट्रोल का दाम 112.70 रुपये और डीजल का दाम 99.87 रुपये पर स्थिर है। इसके अलावा, भोपाल में पेट्रोल 114.65 रुपये और डीजल 99.74 रुपये, जयपुर में पेट्रोल 112.66 रुपये और डीजल 97.78 रुपये, जबकि देहरादून में पेट्रोल 100.20 रुपये और डीजल 97.10 रुपये प्रति लीटर है। चंडीगढ़ में पेट्रोल आज 101.53 रुपये और डीजल 89.63 रुपये, जबकि रायपुर में पेट्रोल 107.96 रुपये और डीजल 101.17 रुपये लीटर बिक रहा है।

CNG Price Hike: ईरान-अमेरिका जंग के बीच पेट्रोल-डीजल 100 रुपये के पार, आज से CNG का नया रेट लागू, जानें नए दाम

CNG के दामों में भी नहीं हुई कोई हलचल

पेट्रोल-डीजल के साथ-साथ आज सीएनजी के रेट में भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। IGL की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली में सीएनजी सबसे सस्ती 83.09 रुपये प्रति किलोग्राम मिल रही है। वहीं, एनसीआर के नोएडा, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा और गौतम बुद्ध नगर में यह 91.70 रुपये प्रति किलो है।

गुड़गांव में रेट 88.12 रुपये, रेवाड़ी में 87.70 रुपये और करनाल में 87.43 रुपये प्रति किलो हैं। उत्तर प्रदेश के कानपुर, हमीरपुर और फतेहपुर में सीएनजी सबसे महंगी 94.42 रुपये प्रति किलो पर स्थिर बनी हुई है।

Location :  New Delhi

Published :  27 May 2026, 8:35 AM IST

Related News

Advertisement