
राहुल गांधी की हिरासत के बाद सियासी भूचाल (Img: X)
New Delhi: एसआईआर और कथित वोट चोरी के खिलाफ विपक्षी दलों का प्रदर्शन दिल्ली में लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। दोपहर बाद जनपथ रोड से निकले विपक्षी दलों का मार्च जब जंतर मंतर और मुख्य निर्चाचन आयोग के कार्यालय की ओर बढ़ रहा था, तभी दिल्ली पुलिस ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को हिरासत में ले लिया।
इतना ही नहीं, विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा सड़क पर लेट गईं। इसके बाद पुलिस ने उन्हें भी हिरासत में ले लिया। राहुल गांधी को भी हिरासत में लेकर एक अलग बस में बिठाया गया। ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें दोनों नेताओं को अलग-अलग बसों में ले जाते हुए देखा जा सकता है। यह कार्रवाई दिल्ली पुलिस द्वारा राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को एक दिन पहले हिरासत में लिए जाने के बाद हुई है। मंगलवार को दोनों ने आकाशवाणी भवन परिसर के अंदर कई घंटों तक धरना प्रदर्शन किया था।
Delhi Police vs Rahul Gandhi: जंतर-मंतर के पास राहुल गांधी को दिल्ली पुलिस ने लिया हिरासत में
#Congress #RahulGandhi #INDIA #CEC #ElectionCommission #DynamiteNews @INCIndia @RahulGandhi @DelhiPolice https://t.co/P2OrQhxYZ0
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) October 7, 2026
बुधवार दोपहर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा आयोजित 'लंच पॉलिटिक्स' बैठक के बाद INDIA गठबंधन के सांसद जंतर-मंतर के लिए निकले। लगभग 300 विपक्षी सांसदों ने वहां इकट्ठा होने की योजना बनाई थी। हालांकि, पुलिस ने सांसदों को ले जा रही बसों को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने से पहले ही रोक दिया। खबरों के अनुसार, बसों को तय विरोध स्थल से लगभग 100 मीटर पहले ही रोक दिया गया।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वड्रा को CEC ज्ञानेश कुमार और SIR प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया। प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रदर्शन स्थल छोड़ने से इनकार करने के बाद उन्हें हिरासत में लिया गया। उन्होंने आगे आरोप लगाया कि प्रदर्शन के दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने उनके और अन्य प्रदर्शनकारियों के साथ कथित तौर पर धक्का-मुक्की और बदसलूकी की।
@RahulGandhi
@INCIndia
@priyankagandhi
@kharge
#SIR #CEC #GyaneshKumar #ElectionCommission— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) October 7, 2026
राहुल गांधी ने कहा कि विपक्षी सांसद जंतर-मंतर पर धरना देंगे और देश के सामने अपना पक्ष रखेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि लगभग 300 सांसद चुनाव आयोग से मिलना चाहते थे, लेकिन उन्हें अनुमति नहीं दी गई। राहुल गांधी ने चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर भी अपनी आपत्तियां जाहिर कीं। उन्होंने कहा कि विपक्ष अपना पक्ष रखने के लिए चुनाव आयुक्तों से मिलना चाहता था, लेकिन उन्हें ऐसा करने से रोका गया। उनके मुताबिक, विपक्ष अब देश के सामने अपनी बात रखने के लिए जंतर-मंतर पर तय विरोध स्थल पर जाएगा।
इससे पहले मंगलवार को INDIA गठबंधन के सांसद संसद से चुनाव आयोग के मुख्यालय की ओर मार्च कर रहे थे। पुलिस ने बैरिकेड लगाकर उन्हें रोक दिया। इसके बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कई नेता आकाशवाणी भवन परिसर पहुंचे और धरने पर बैठ गए।
दिल्ली में विपक्ष के प्रदर्शन के लिए INDIA ब्लॉक के नेता जंतर-मंतर की ओर रवाना हुए। इसी दौरान कांग्रेस नेता अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग बस की छत पर इंडियन यूथ कांग्रेस का झंडा लहराते नजर आए। चुनाव आयोग और SIR को लेकर विपक्ष के विरोध के बीच नेताओं का काफिला जंतर-मंतर की ओर बढ़ रहा है।
@INCIndia @INCPunjab @RahulGandhi @priyankagandhi @kharge #INDIABloc #JantaMantar #INDIAAlliance #JantarMantar #RahulGandhi #SIR
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) October 7, 2026
लगभग आठ से नौ घंटे तक चले इस धरने के बाद पुलिस ने मंगलवार रात राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अन्य नेताओं को हिरासत में ले लिया। बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया। बुधवार को जंतर-मंतर जाने के तय कार्यक्रम से ठीक पहले उनके दोबारा हिरासत में लिए जाने के साथ ही दिल्ली में विरोध कर रहे विपक्ष और पुलिस के बीच टकराव लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा।
Location : New Delhi
Published : 7 October 2026, 5:39 PM IST