NEET Re-Exam 2026: भारत में 22 जून तक बंद रहेगा टेलीग्राम ऐप, जानिए केंद्र सरकार ने क्यों लिया यह बड़ा फैसला

केंद्र सरकार ने 21 जून को होने वाली परीक्षा से पहले पेपर लीक की अफवाहों और धोखाधड़ी को रोकने के लिए टेलीग्राम ऐप को इस तरीख तक अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया गया है, जबकि मैसेज एडिटिंग फीचर भी बंद रहेगा।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 16 June 2026, 12:16 PM IST

New Delhi : NEET UG 2026 की दोबारा परीक्षा को निष्पक्ष और सुरक्षित बनाने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। ये परीक्षा 21 जून को होनी है औॉर सरकार ने 22 जून तक टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया है।

परीक्षा में गड़बड़ी रोकने के लिए उठाया कदम

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के मुताबिक, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 की धारा 69A के तहत यह निर्देश जारी किया है। इसके तहत भारत में टेलीग्राम प्लेटफॉर्म का एक्सेस कुछ समय के लिए सीमित किया गया है। सरकार ने यह बड़ा फैसला परीक्षा से जुड़ी अफवाहों और गलत सूचनाओं को फैलने से रोकना के लिए लिया है।

NEET छात्रों के समर्थन में अमृतसर में CJP का प्रदर्शन आज, अभिजीत दीपके की एक अपील ने क्यों बढ़ाई हलचल?

30 जून तक बंद रहेगा मैसेज एडिट करने का फीचर

एनटीए ने बताया कि टेलीग्राम को अपने मैसेज एडिट करने वाले फीचर को भी 30 जून तक बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। एजेंसी का मानना है कि कुछ लोग पुराने मैसेज को एडिट करके उन्हें नए मैसेज में बदल देते हैं और फिर उन्हें पेपर लीक का सबूत बताकर सोशल मीडिया पर फैलाते हैं।

अधिकारियों के अनुसार, मैसेज एडिटिंग फीचर बंद रहने से किसी भी पुराने मैसेज में बदलाव नहीं किया जा सकेगा। इससे फर्जी दावों और गलत जानकारी पर रोक लगाने में मदद मिलेगी।

सामान्य यूजर्स को होगी परेशानी

एनटीए ने माना कि टेलीग्राम का इस्तेमाल करने वाले आम लोगों को इस फैसले से थोड़ी परेशानी हो सकती है। हालांकि एजेंसी का कहना है कि यह बदलाव केवल कुछ दिनों के लिए है।

NEET UG Paper Leak: CBI के चक्रव्यूह में फंसे दो और मास्टरमाइंड, डॉक्टर की गिरफ्तारी के बाद अब किसकी बारी?

छात्र अफवाहों से रहें सावधान

एनटीए ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर फैल रही किसी भी गलत जानकारी पर भरोसा न करें। एजेंसी ने साफ किया है कि NEET UG 2026 की दोबारा परीक्षा 21 जून को ही होगी। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे सभी जरूरी जानकारी केवल NTA के ऑफिशियल साइट से ही लें।

परीक्षा को लेकर सख्ती के बीच सरकार और एनटीए का पूरा फोकस इस बार किसी भी तरह की गड़बड़ी या अफवाहों की स्थिति को रोकने पर है।

Location :  new delhi

Published :  16 June 2026, 12:16 PM IST