MP Accident: राजगढ़ में ऐसा क्या हुआ? जो एक साथ उठीं 9 लोगों की लाशें, हादसा का कारण जानकर आपकी आंखों से आ जाएंगे आंसू

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में भारी बारिश के बीच झिरी नाले में यात्रियों से भरी ईको कार बह गई। हादसे में 11 में से 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो को सुरक्षित बचा लिया गया। पुलिस और प्रशासन मामले की जांच कर रहे हैं।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 10 August 2026, 5:14 PM IST

Ramgarh: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में भारी बारिश के बीच सोमवार की शाम को बड़ा हादसा हो गया। पड़ाना के पास झिरी नाले के तेज बहाव में यात्रियों से भरी एक ईको कार बह गई। कार में देवास जिले के 11 लोग सवार थे। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। प्रशासन ने रेस्क्यू अभियान चलाकर कार और शवों को बाहर निकाला।

चालक ने पार करने की कोशिश

लगातार बारिश के कारण झिरी नाला उफान पर था। पड़ाना बायपास पुलिया के पास मौजूद ग्रामीणों ने चालक को तेज बहाव में वाहन न ले जाने की सलाह दी और रोकने का प्रयास भी किया। इसके बावजूद चालक ने कार को नाले से निकालने की कोशिश की, लेकिन कुछ ही क्षणों में वाहन तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया।

इंस्टाग्राम की दोस्ती बनी खूनी खेल: युवती से मिलने पहुंचे युवक ने भाई पर फावड़े से किया जानलेवा हमला

ग्रामीणों और प्रशासन ने चलाया रेस्क्यू

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने रस्सियों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया और दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीमें भी मौके पर पहुंचीं। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान 9 शव बरामद किए गए और ईको कार को भी नाले से बाहर निकाल लिया गया।

चालक की लापरवाही पर उठे सवाल

हादसे के बाद चालक के फैसले पर सवाल खड़े हो रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यदि चालक ग्रामीणों की चेतावनी मान लेता तो यह हादसा टल सकता था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

जमीनी विवाद, पुलिस एक्शन, बिजली, पेयजल और पेंशन समस्या; सुलतानपुर में समाधान दिवस पर उठे मामलों पर सख्त चेतावनी

लगातार बारिश से प्रशासन ने जारी की चेतावनी

राजगढ़ जिले में लगातार बारिश के कारण कई नदी-नाले उफान पर हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे जलभराव वाले रास्तों, पुलों और पुलियाओं को पार करने का जोखिम न उठाएं। सारंगपुर एसडीएम रोहित बमौरे ने बताया कि हादसे में 11 में से 9 लोगों की मौत हुई है, जबकि दो लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। मामले की जांच जारी है।

Location :  Rajgarh

Published :  10 August 2026, 5:14 PM IST