
मदर डेयरी ने बुधवार 11 नवंबर को दूध खरीदने की लागत बढ़ने के कारण कीमतों में संशोधन किया है।
दिल्ली: दिल्ली एनसीआर में दूध की कीमतें एक बार फिर चर्चा की विषय बनी हैं, क्योंकि मदर डेयरी ने 6 महीने के अंदर दूसरी बार अपने दामों में बढ़ोतरी की है। बता दें कि मदर डेयरी ने दूध की कई श्रेणियों के दाम दो से चार रुपये प्रति लीटर तक बढ़ा दिए हैं। नई कीमतें गुरुवार, 12 नवंबर से लागू होंगी। इससे आम उपभोक्ताओं के घरेलू बजट पर अतिरिक्त बोझ पड़ सकता है।
मदर डेयरी ने 6 महीने के अंदर दूसरी बार अपने दामों में बढ़ोतरी की है।(img-pinterest)
मदर डेयरी ने बुधवार 11 नवंबर को दूध खरीदने की लागत बढ़ने के कारण कीमतों में संशोधन किया है। कंपनी ने इससे पहले 14 मई 2026 को दूध के दाम में इजाफा किया था। वहीं उससे पहले अप्रैल 2025 में कीमतों में बदलाव किया गया था। हालांकि, मदर डेयरी के प्रवक्ता ने कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर अभी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
यह भी पढ़ें- उड़ान से पहले टॉयलेट में मिला नोट- 11.10 बजे प्लेन कर लेंगे हाईजैक, एअर इंडिया की फ्लाइट को हाईजैक की धमकी
हालांकि दिल्ली-एनसीआर में मदर डेयरी का फुल क्रीम दूध अब 72 रुपये के बजाय 76 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। वहीं, पैकेट वाले टोंड दूध की कीमत 60 रुपये से बढ़ाकर 62 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है। डबल टोंड दूध की कीमत भी दो रुपये बढ़ाई गई है, जो कि अब 54 रुपये के बजाय 56 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। गाय के दूध की कीमत 62 रुपये से बढ़कर 65 रुपये प्रति लीटर हो गई है। इसके अलावा खुले वितरण वाले टोंड दूध की कीमत 58 रुपये से बढ़ाकर 60 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है। आपको बता दें कि दिल्ली एनसीआर में कंपनी रोजाना लगभग 35 लाख लीटर दूध बेचती है। इसकी बिक्री अपने आउटलेट, सामान्य खुदरा दुकानों और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए होती है। कुल मिलाकर कंपनी की दैनिक दूध बिक्री 50 लाख लीटर से अधिक है।
यह भी पढ़ें- देवरिया में बाईपास रोड पर कार और बाइक की आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत, तीन की हालत गंभीर
सूत्रों के मुताबिक, किसानों ने भी दूध बिक्री की कीमत बढ़ा दी है, जिसके चलते अब आम नागरिकों को काफी परेशानी होने वाली है। ऐसे में कंपनी ने बढ़ी हुई लागत का कुछ हिस्सा उपभोक्ताओं पर डालने का फैसला किया है। मदर डेयरी दूध की बिक्री से मिलने वाली कुल राशि का करीब 75 से 80 प्रतिशत हिस्सा किसानों को भी देती है।
Location : New Delhi
Published : 11 November 2026, 2:25 PM IST