हिंदी
हिमाचल के चंबा में खौफनाक हादसा (इमेज सोर्स-इंटरनेट)
Shimla: हिमाचल के चंबा में शनिवार देर रात को दुखद हादसा हो गया। बैरागढ़-साच पास-किलाड़' मार्ग पर पर्यटकों से भरी एक बोलेरो गहरी खाई में गिर गई जिसमें सवार आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार देर रात की बतायी जा रही है लेकिन अत्यंत दुर्गम, पथरीले भूगोल और घने अंधेरे के कारण स्थानीय लोगों को इसकी जानकारी शनिवार दोपहर को हुई।
मिली जानकारी के अनुसार, कालाबन के समीप पर्यटकों से भरी एक बोलेरो/इनोवा गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे करीब 500 फीट गहरी और सीधी खाई में जा गिरी। गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार किसी भी को संभलने का मौका नहीं मिला।
भगवान शिव को क्यों ‘कैद’ कर रखा है इस मंदिर में? रहस्यमयी किले की कहानी कर देगी हैरान
हादसे की संवेदनशीलता और भौगोलिक चुनौतियों को देखते हुए प्रशासन, स्थानीय पुलिस और चुराह के ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से रणनीति तैयार की है। शनिवार को परिस्थितियों का जायजा लेने के बाद अब रविवार (31 मई) सुबह बड़े स्तर पर रेस्क्यू अभियान चलाने का फैसला लिया गया है, ताकि खाई में पड़े शवों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके।
चुराह से भाजपा विधायक हंस राज ने बताया कि बचाव अभियान जारी है, लेकिन खड़ी ढलान और खराब मौसम के कारण शवों को निकाला नहीं जा सका है। इलाका दुर्गम है और वहां फोन का सिग्नल नहीं है। उन्होंने बताया कि बचाव अभियान रविवार सुबह फिर से शुरू होगा।
TET पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद शिक्षा जगत में हलचल, आखिर शिक्षकों में क्यों है नाराजगी
हादसे के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
सड़क हादसे की सूचना मिलते ही तीसा और बैरागढ़ पुलिस की टीमें जांच में जुट गई हैं। अभी तक मृतकों की आधिकारिक पहचान और वे कहां के रहने वाले थे, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस और जिला प्रशासन इस बात की गहनता से जांच कर रहे हैं कि हादसा चालक को नींद की झपकी आने के कारण हुआ, सड़क पर पाला (बरफ) जमने से गाड़ी फिसली या फिर कोई तकनीकी खराबी इसकी वजह थी। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे चुराह क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
Location : Shimla
Published : 31 May 2026, 2:28 AM IST