दिल्ली में कांग्रेस को बड़ा झटका, पुराने मुख्यालय सहित दो दफ्तर खाली करने का आदेश

दिल्ली में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है, जहां 24 अकबर रोड स्थित पुराने मुख्यालय और यूथ कांग्रेस के दफ्तर को खाली करने का नोटिस जारी हुआ है। 28 मार्च तक की डेडलाइन दी गई है और पार्टी अब कानूनी विकल्पों पर विचार कर रही है।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 25 March 2026, 11:56 AM IST

New Delhi: राष्ट्रीय राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (Indian National Congress) को दिल्ली स्थित अपने पुराने मुख्यालय 24 अकबर रोड को खाली करने का नोटिस जारी किया गया है। इसके साथ ही पार्टी के सहयोगी संगठन भारतीय युवा कांग्रेस (Indian Youth Congress) के दफ्तर 5 रायसीना रोड को भी खाली करने का निर्देश दिया गया है। इससे राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।

28 मार्च तक दी गई समयसीमा

सूत्रों के अनुसार, संबंधित अधिकारियों ने कांग्रेस को स्पष्ट रूप से निर्देश दिया है कि वह 24 अकबर रोड स्थित बंगले को 28 मार्च तक खाली कर दे। इसी तरह यूथ कांग्रेस के कार्यालय को भी खाली करने के लिए नोटिस थमाया गया है। यह कदम प्रशासनिक नियमों और आवंटन से जुड़ी प्रक्रिया के तहत उठाया गया बताया जा रहा है।

Video: महराजगंज में LPG सप्लाई पर बड़ा बवाल, कोल्हुई में परेशान लोगों का फूटा गुस्सा; चक्का जाम और प्रदर्शन

48 साल से था कांग्रेस का मुख्यालय

दिल्ली का 24 अकबर रोड स्थित दफ्तर पिछले करीब 48 वर्षों से कांग्रेस का प्रमुख मुख्यालय रहा है। यहीं से पार्टी की राष्ट्रीय स्तर की गतिविधियों का संचालन होता रहा। हालांकि, हाल ही में कांग्रेस ने अपने नए मुख्यालय इंदिरा भवन (Indira Bhawan) में शिफ्टिंग कर ली है, लेकिन पुराने दफ्तर में अब भी पार्टी की गतिविधियां जारी थीं। यही वजह है कि अब इस पर सवाल उठे और नोटिस जारी किया गया।

शिफ्टिंग के बावजूद जारी गतिविधियां

कांग्रेस का नया मुख्यालय इंदिरा भवन तैयार होने और उसके उद्घाटन के बाद उम्मीद की जा रही थी कि पार्टी पूरी तरह से नए परिसर में शिफ्ट हो जाएगी। लेकिन सूत्रों का कहना है कि 24 अकबर रोड स्थित पुराने कार्यालय में अब भी मीटिंग्स और अन्य गतिविधियां चल रही थीं। इसी आधार पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की है।

पहले दुख, फिर राहत… गोरखपुर में इस परिवार की कहानी जानकर आप भी हो जाएंगे भावुक

कानूनी विकल्प तलाश रही कांग्रेस

नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। पार्टी अब कानूनी विकल्पों पर विचार कर रही है ताकि उसे राहत मिल सके। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी के वरिष्ठ नेता इस मुद्दे पर सलाह-मशविरा कर रहे हैं और आगे की रणनीति तय की जा रही है।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 25 March 2026, 11:56 AM IST