
संसद सत्र में फिर आमने-सामने होंगे सत्ता पक्ष और विपक्ष (इमेज सोर्स- इंटरनेट)
New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को केबिनेट की बैठक में अपने मंत्रियों को 15 दिसंबर से पहले आगामी संसद सत्र बुलाने की तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया है। पीएम ने मंत्रियों को सत्र से पहले विदेश यात्रा न करने की भी सलाह दी। सत्र की अंतिम तारीख संसदीय मामलों की कैबिनेट समिति तय करेगी।
संसद सत्र की तारीख पर जल्द होगा फैसला
सूत्रों के हवाले से यह जानकारी मिली है कि प्रधानमंत्री ने सुझाव दिया कि सत्र 15 दिसंबर से पहले बुलाया जाए। उन्होंने कहा कि सत्र कब शुरू होगा और कितने समय तक चलेगा, यह कैबिनेट कमेटी आन पार्लियामेंटरी अफेयर्स तय करेगी।
बुधवार रात तक मानसून सत्र को स्थगित किए 103 दिन हो चुके हैं, लेकिन अभी दोनों सदनों का सत्रावसान नहीं हुआ है। विपक्ष ने शीतकालीन सत्र बुलाने में देरी पर सवाल उठाए हैं। देरी के बीच परिसीमन को लेकर विशेष सत्र की अटकलें भी हैं।
महिला आरक्षण पर सरकार के सामने बहुमत की चुनौती
आगामी सत्र में परिसीमन से जुड़ा महिला आरक्षण विधेयक पेश किए जाने पर नजर रहेगी। हालांकि, इस अहम संविधान संशोधन विधेयक के लिए जरूरी समर्थन जुटाना मुश्किल हो सकता है।
संविधान संशोधन विधेयक पारित कराने के लिए लोकसभा में दो-तिहाई बहुमत यानी मौजूदा 543 सदस्यीय सदन में 361 वोट जरूरी हैं। तीन रिक्तियों के चलते सदन में अभी 540 सदस्य हैं। सत्तारूढ़ राजग के 320 सदस्य हैं, इसलिए उसे विपक्षी दलों का समर्थन चाहिए।
जानकारी के अनुसार अनुसार दूसरी तरफ मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) के खिलाफ अभियान तेज कर चुका विपक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग संसद में भी उठा सकता है। सत्ता पक्ष के एक सांसद के मुताबिक, सदन में व्यवस्थित कामकाज के बिना विधेयक पर बहस और मतदान संभव नहीं होगा। मौजूदा सत्र की अवधि बढ़ाने के लिए कम से कम दो दिन पहले सूचना देनी होगी, जबकि नया सत्र बुलाने के लिए कम से कम 14 दिन की सूचना जरूरी है।
Ankita Bhandari: अंकिता भंडारी केस में नया मोड़, विनोद आर्य और एडवोकेट अनुज पुंडीर के खिलाफ FIR
सूत्रों के मुताबिक, सरकार ऐसे फॉर्मूले पर विचार कर रही है जिसके तहत राज्यों में लोकसभा सीटों की संख्या 50 प्रतिशत बढ़ाई जा सकती है। इसका मकसद खास तौर पर दक्षिणी राज्यों की ओर से परिसीमन के प्रभाव को लेकर जताई जा रही चिंताओं का समाधान करना है।
Location : New Delhi
Published : 26 November 2026, 12:14 AM IST