
लोकसभा सांसद आनंद भदौरिया पहुंचे डाइनामाइट न्यूज़ मुख्यालय
New Delhi: यूपी के धौराहरा से समाजवादी पार्टी के लोकसभा सांसद आनंद भदौरिया ने नई दिल्ली स्थित डाइनामाइट न्यूज़ मुख्यालय का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने युवा पत्रकारों से संवाद किया और मीडिया के बदलते स्वरूप, चुनौतियों और जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की।
युवा पत्रकारों से बातचीत में आनंद भदौरिया ने कहा कि आज के दौर में जहां मीडिया में प्रतिस्पर्धा और चकाचौंध बढ़ गई है, वहीं डाइनामाइट न्यूज़ ने अपनी अलग और मजबूत पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि संस्थान की निष्पक्षता और ग्राउंड रिपोर्टिंग इसे भीड़ से अलग करती है।
सांसद ने डाइनामाइट न्यूज़ की टीम की सराहना करते हुए कहा कि यहां कार्यरत लोग केवल कर्मचारी नहीं, बल्कि एक परिवार की तरह काम करते हैं। यही टीम भावना संस्थान को निरंतर आगे बढ़ाने में मदद कर रही है।
सांसद ने कहा कि लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने युवा पत्रकारों को निष्पक्ष, जिम्मेदार और तथ्य आधारित पत्रकारिता करने की सलाह दी ताकि समाज को सही दिशा मिल सके।
इस मौके पर डाइनामाइट न्यूज़ के एडिटर एन चीफ मनोज टिबड़ेवाल आकाश की भी विशेष चर्चा हुई। आनंद भदौरिया ने कहा कि उनकी पत्रकारिता के साथ-साथ राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में भी मजबूत पकड़ है, जो डाइनामाइट न्यूज़ की विश्वसनीयता को और मजबूती देती है।
संवाद और प्रेरणा का मंच
कार्यक्रम के अंत में सांसद ने युवा पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए और उन्हें निरंतर सीखने व जमीनी हकीकत से जुड़े रहने की प्रेरणा दी।
Location : New Delhi
Published : 19 April 2026, 6:18 PM IST