कोलकाता में दुर्गा पूजा के दौरान हादसा, पंडाल ढहने से मची भगदड़, करीब 17 लोगों की मौत, 40 घायल

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोर बागान दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार शाम भगदड़ मच गई। सप्तमी के दिन पंडाल में दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। हादसे में करीब 17 लोगों की मौत हो गई है। 25 लोगों से ज्यादा घायल हैं।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 18 October 2026, 2:29 AM IST

Kolkata: पश्चिम बंगाल के कोलकाता में चोरबागान के दुर्गा पंडाल में शनिवार रात भगदड़ मच गई। हादसे में करीब 17 लोगों की मौत हो गई है जबकि 40 से ज्यादा लोग  घायल हैं।

आशंका है कि घायलों और मृतको की संख्या और बढ़ सकती है। चश्मदीद के मुताबिक दुर्गा पंडाल का एक हिस्सा ढहने की वजह से भगदड़ मची है। घायलों को मेडिकल कालेज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

 

सीएम शुभेंदु अधिकारी पहुंचे मेडिकल कॉलेज

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और आपदा प्रबंधन अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पूजा आयोजक भी स्थिति को संभालने के लिए तुरंत राहत कार्य में जुट गए। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और मुख्य सचिव मनोज अग्रवाल कलकत्ता मेडिकल कॉलेज पहुंच चुके हैं।

घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। आशंका है कि घायलों की संख्या बढ़ सकती है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी अस्पताल पहुंचे हैं। पूजा आयोजकों को थाने में तलब किया गया है। प्रतिमा दर्शन बंद कर दिया गया है।

 

तेज बारिश के बीच बिगड़े हालात

घटना के समय बाहर तेज बारिश हो रही थी। बारिश के बीच पंडाल में दर्शनार्थियों की भीड़ बढ़ने से स्थिति बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि पंडाल का ढांचा टूटने के कारण भी यह हादसा हुआ हो सकता है।

दर्शन बंद

घटना के बाद पूजा पंडाल की रोशनी बंद कर दी गई और बाहर निकलने के रास्ते भी बंद कर दिए गए। फिलहाल घायलों को निकालकर अस्पताल पहुंचाने पर जोर दिया जा रहा है।

Video: अभिजीत दिपके को मिली SEM कोर्ट से जमानत, इन शर्तों का करना होगा पालन

हादसा कैसे हुआ, अभी साफ नहीं

पूजा के आयोजक विकास दास ने कहा कि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हादसा कैसे हुआ। उनकी प्राथमिकता घायलों को अस्पताल पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि भीड़ के दबाव में लोग कुचल गए या किसी अन्य कारण से यह स्थिति बनी, यह अभी साफ नहीं है। घटनास्थल पर पुलिस और दमकलकर्मियों के पहुंचने की बात भी उन्होंने कही।

गौरतलब है कि चोरबगान सार्वजनिन दुर्गोत्सव समिति ने इस वर्ष अपने पूजा पंडाल की थीम ‘आर्ब’ रखी है, जिसका अंग्रेजी भावार्थ ‘ध्वनि से परे’ है। इस अवधारणा के जरिए ध्वनि की परिचित सीमाओं से आगे बढ़कर मौन की गहराई को दर्शाने का प्रयास किया गया है। पंडाल को 360 डिग्री की अवधारणा के आधार पर तैयार किया गया है।

 सुवेंदु अधिकारी के दौर में दुर्गा पूजा का बदला सियासी रंग? बंगाल में बदले नेता, अब परंपरा और पंडालों के नियंत्रण पर नई बहस

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने हादसे में मृतकों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपए मुआवजे का ऐलान किया है।

ममता बनर्जी ने जताया दुख

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चोर बागान पूजा पंडाल में हुई भगदड़ की घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया कि वह इस हादसे से बेहद स्तब्ध और दुखी हैं। उन्होंने मां दुर्गा से सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की और इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों को शक्ति और साहस प्रदान करने की कामना की है।

पुलिस के मुताबिक, कंट्रोल रूम, फायर ब्रिगेड, कोलकाता पुलिस और डिजास्टर मैनेजमेंट ग्रुप (DMG) की टीमों को मौके पर भेजा गया। एंबुलेंस के साथ मेडिकल टीम भी भेजी गई। फिलहाल पूजा पंडाल को श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया गया है।

सरकार ने जारी किया हेल्पलाइन नम्बर

वहीं, दुर्गा पूजा के दौरान हुए इस हादसे के मद्देनजर पश्चिम बंगाल सरकार ने टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर जारी किया है. लोग 18003455678 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

 

Location :  Kolkata

Published :  17 October 2026, 10:16 PM IST