जीतन राम मांझी की बिगड़ी तबीयत, एम्स के आईसीयू में भर्ती, जानें अब कैसी है हेल्थ

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के नेता और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की तबीयत खराब हो गई। उन्हें रविवार शाम सांस लेने में परेशानी और बुखार की शिकायत के बाद अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया। रात करीब नौ बजे उन्हें गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में स्थानांतरित कर दिया गया।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 6 September 2026, 11:08 PM IST
google-preferred

New Delhi: केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तान आवामी मोर्चा (HAM) के संरक्षक जीतन राम मांझी को रविवार शाम सांस लेने में तकलीफ और बुखार की शिकायत के बाद दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्री मांझी को शाम करीब पांच बजे एम्स के आपातकालीन विभाग में लाया गया। रात करीब नौ बजे उन्हें आईसीयू में स्थानांतरित कर दिया गया।

डॉक्टरों की एक टीम रख रही है नजर

जानकारी के अनुसार डॉक्टरों की एक टीम उनकी स्थिति पर नजर रख रही है और जरूरी चिकित्सकीय जांच कर रही है। अस्पताल के सूत्रों के अनुसार, मांझी को डेंगू होने की आशंका है। हालांकि, एम्स की ओर से अभी उनकी स्थिति को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की गई है।

इससे पहले पटना में भी बिगड़ गई थी तबीयत

इससे पहले अभी हाल में ही जीतन राम मांझी की तबीयत खराब हो गई थी। बीमार पड़ने के बाद उन्हें पटना के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी तबीयत में सुधार हुआ और उन्हें बुधवार को छुट्टी दे दी गई, लेकिन बुधवार देर रात उन्हें फिर से बुखार आ गया। डॉक्टरों की सलाह के बाद, मांझी को आगे की जांच और इलाज के लिए दिल्ली ले जाने का फैसला किया गया।

दिल्ली जाने वाली ट्रेन में बैठे थे दो नाबालिग, पीछे परेशान थे परिवार वाले; गोंडा स्टेशन पर पुलिस ने ढूंढ निकाला

समर्थकों में उदासी

मांझी के समर्थकों और कार्यकर्ताओं में उनके स्वास्थ्य को लेकर मायूसी छायी है। वे उनकी तबीयत स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

बिहार में रेल हादसा: महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत 3 डिब्बे पटरी से उतरे; यात्रियों में मची अफरा-तफरी

कौन हैं जीतन राम मांझी

जीतन राम मांझी बिहार के गयाजी से सांसद हैं और केंद्र सरकार में मंत्री हैं। वह बिहार के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। नीतीश कुमार से मनमुटाव के बाद उन्होंने जेडीयू छोड़कर हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) नाम से पार्टी बनाई। अभी वह इस पार्टी के संरक्षक हैं। मांझी बिहार में दलित समाज के दिग्गज नेता हैं।

उनकी हम पार्टी एससी-एसटी आरक्षण का सब-कैटगराइजेशन करने की मांग कर रही है। इस मुद्दे पर मांझी एवं उनके बेटे की सहयोगी दल लोजपा-रामविलास के मुखिया चिराग पासवान से हाल ही में जुबानी जंग भी हो चुकी है।

 

Location :  New delhi

Published :  6 September 2026, 10:24 PM IST

Related News

Advertisement