बहन का कंकाल बैंक ले जाने वाले जीतू के खाते में 24 हजार के बाद अब आए ₹10 लाख, जानें पूरा मामला

भुवनेश्वर से सामने आए एक चौंकाने वाले मामले ने पूरे देश का ध्यान खींच लिया है। केंदुझर जिले के मल्लीपशी क्षेत्र निवासी जीतू मुंडा अपनी मृत बहन के बैंक खाते से पैसे निकालने के लिए इतना मजबूर हो गया कि वह श्मशान से उसका अवशेष (कंकाल) लेकर बैंक पहुंच गया।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 30 April 2026, 6:08 PM IST

Bhubaneswar: भुवनेश्वर से सामने आए एक चौंकाने वाले मामले ने पूरे देश का ध्यान खींच लिया है। केंदुझर जिले के मल्लीपशी क्षेत्र निवासी जीतू मुंडा अपनी मृत बहन के बैंक खाते से पैसे निकालने के लिए इतना मजबूर हो गया कि वह श्मशान से उसका अवशेष (कंकाल) लेकर बैंक पहुंच गया। इस पूरे मामले में पीड़ित की मदद के लिए फिजिक्स वाला (PW) एवं विद्यापीठ के सीईओ अलख पांडे आगे आए। उन्होंने ऑनलाइन माध्यम से जीतू मुंडा को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है।

बैंक में मांगे गए दस्तावेज, बढ़ा विवाद

जानकारी के अनुसार, बैंक अधिकारियों द्वारा जरूरी दस्तावेज और प्रमाण मांगे जाने के बाद स्थिति बिगड़ गई। इसके बाद यह मामला प्रशासन तक पहुंचा और जिले में हड़कंप मच गया।

Odisha: भुवनेश्वर में Police Encounter, बिहार के कोढ़ा गैंग के दो लुटेरे घायल

प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद मिला पैसा

घटना के बाद जिलाधिकारी और संबंधित मंत्री ने हस्तक्षेप किया। बाद में मुख्यमंत्री के निर्देश पर आरडीसी द्वारा जांच भी की गई, जिसमें बैंक कर्मचारियों की लापरवाही सामने आई। इसके बाद जीतू मुंडा को उनके खाते की राशि वापस दिलाई गई।

Odisha News: सरकारी स्कूल के हॉस्टल में 10वीं कक्षा की छात्रा ने बच्चे को दिया जन्म

कांग्रेस नेताओं ने भी की सहायता

इसके अलावा, कांग्रेस के दो पूर्व पीसीसी अध्यक्षों ने भी जीतू को बैंक जाकर 24 हजार रुपये की सहायता राशि दी। इस घटना के बाद सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्था पर कई सवाल खड़े हो गए हैं।

Location :  odisha

Published :  30 April 2026, 6:08 PM IST