दो एसपीओ की हत्या के बाद तीन आतंकियों के पोस्टर जारी, खबर देने वाले को 30 लाख का इनाम

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में दो विशेष पुलिस अधिकारियों (एसपीओ) की हत्या के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई की रफ़्तार बढ़ाई है, जिसके चलते किश्तवाड़ पुलिस ने शुक्रवार को तीन आतंकियों के पोस्टर जारी किए हैं। पुलिस ने तीनों की गिरफ्तारी में मदद करने वाली सूचना देने वाले शख्श को कुल 30 लाख रुपये नकद इनाम देने की घोषणा की है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 13 November 2026, 5:55 PM IST

Jammu - Kashmir: जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों के खिलाफ जनसहयोग से खुफिया जानकारी जुटाने की बनाई गई रणनीति को रफ्तार दी जा रही है। किश्तवाड़ में दो विशेष पुलिस अधिकारियों (एसपीओ) की हत्या के बाद जिला पुलिस ने वांछित आतंकवादियों के पोस्टर जारी किया है, जिससे उनकी गिरफ्तारी में मददगार सूचना देने वाले शख्श को 30 लाख रुपये नकद इनाम देने की घोषणा की गई है।

सूचना देने वाले को कुल 30 लाख रुपये नकद इनाम

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में दो विशेष पुलिस अधिकारियों (एसपीओ) की हत्या के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई की रफ़्तार बढ़ाई है, जिसके चलते किश्तवाड़ पुलिस ने शुक्रवार को तीन आतंकियों के पोस्टर जारी किए हैं। इनमें मोहम्मद अमीन उर्फ जहांगीर सरूरी, रियाज अहमद उर्फ हजारी और मुदस्सिर हुसैन शामिल हैं। पुलिस ने तीनों की गिरफ्तारी में मदद करने वाली सूचना देने वाले को कुल 30 लाख रुपये नकद इनाम देने की घोषणा की है। इससे पहले श्रीनगर के लाल चौक और प्रताप पार्क में भी चार वांछित आतंकवादियों के पोस्टर लगाकर लोगों से उनकी मौजूदगी और गतिविधियों की जानकारी मांगी गई थी।

किश्तवाड़ पुलिस ने शुक्रवार को तीन आतंकियों के पोस्टर जारी किए हैं। (img-x)

पुलिस के मुताबिक, तीनों आतंकियों पर एसपीओ की हत्या में शामिल होने का आरोप है। आम लोगों से उनकी गतिविधियों और ठिकानों के बारे में जानकारी देने की अपील की गई है। सूचना देने के लिए 9797900958 और 1995357494 नंबर जारी किए गए हैं। पुलिस ने सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखने का भरोसा दिया है।

यह भी पढ़ें- झांसी में दिसंबर में सजेगा भक्ति का दरबार, पंडित प्रदीप मिश्रा और धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री सुनाएंगे कथा

पाकिस्तान निर्मित कारतूस के खोखे भी मिले

किश्तवाड़ के दच्छन-मरवाह इलाके के दुर्गम जंगलों में 11 नवंबर बुधवार की रात को ड्यूटी के लिए जा रहे एसपीओ रशपाल कुमार (45) और बाबी चंद (57) लापता हो गए थे। अगले दिन बृहस्पतिवार की सुबह दोनों के गोलियों से छलनी शव मिले। उनकी सर्विस राइफलें भी गायब थीं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, दोनों को सिर और पेट में गोली मारी गई थी। घटनास्थल से पाकिस्तान निर्मित कारतूस के खोखे भी मिले हैं। आशंका है कि आतंकियों ने दोनों की गतिविधियों पर नजर रखने के बाद घात लगाकर हमला किया। हमलावर उनके सरकारी इंसास और .303 राइफल भी अपने साथ ले गए।

यह भी पढ़ें- Chandauli News: NH-19 किनारे स्थित होटल पर जमीन विवाद में दबंगों का तांडव, विरोध करने पर पीड़ित से मारपीट

इस वारदात में दच्छन इलाके में लंबे समय से सक्रिय हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर जहांगीर सरूरी उर्फ मोहम्मद अमीन सरूरी पर शक जताया जा रहा है। वह ए++ श्रेणी का आतंकी है और करीब 35 वर्षों से सक्रिय बताया जाता है। उसके साथ रियाज अहमद और मुदस्सिर हुसैन के भी सक्रिय होने की सूचना है। एसओजी लंबे समय से सरूरी की गतिविधियों पर नजर रख रही थी। पुलिस ने अब तीनों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पोस्टर जारी कर इनाम घोषित किया है।

Location :  Jammu and Kashmir

Published :  13 November 2026, 5:55 PM IST