INDIA Bloc Protest LIVE: आकाशवाणी भवन में धरने पर डटे राहुल और प्रियंका गांधी, विपक्ष का CEC के खिलाफ प्रदर्शन जारी

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक के 140 से अधिक सांसदों का मार्च लगातार जारी है। मार्च को लेकर दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। AAP और DMK ने दूरी बनाई है। लाइव में पढ़ें पूरा अपडेट

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 6 October 2026 , 9:24 PM

New Delhi: SIR और चुनाव आयोग को लेकर विपक्ष का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। INDIA ब्लॉक के सांसद संसद भवन से चुनाव आयोग के दफ्तर तक मार्च निकाला जा रहा है। विपक्ष का दावा है कि इस मार्च में 140 से ज्यादा सांसद शामिल  हुए है। INDIA ब्लॉक के सांसद संसद के मकर द्वार से निर्वाचन सदन की ओर मार्च कर रहे हैं।

रिपोर्टों के मुताबिक मार्च सुबह करीब 10:30 बजे से शुरू हुई थी। इस मार्च में विपक्ष SIR को लेकर अपनी आपत्तियां और चुनाव आयोग से जुड़ी मांगें सामने रख रहे हैं।

प्रस्तावित मार्च को देखते हुए नई दिल्ली जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की तैनाती की गई है। संसद, निर्वाचन सदन और मार्च वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग के साथ ट्रैफिक व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है।

INDIA ब्लॉक के इस मार्च से आम आदमी पार्टी और DMK के दूरी बनाने की खबर है। ऐसे में मार्च में शामिल होने वाले दलों और सांसदों की संख्या को लेकर विपक्ष के दावे पर नजर रहेगी। विपक्ष SIR और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर चुनाव आयोग पर सवाल उठा रहा है। वहीं, चुनाव आयोग ने Form 6 में बदलाव के आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि Form 6 में बदलाव नहीं किया गया, बल्कि एक अतिरिक्त घोषणा पत्र जोड़ा गया है।

    The liveblog has ended.

    LIVE NEWS & UPDATES

    • 06 Oct 2026 09:24 PM (IST)

      INDIA Bloc Protest LIVE: गांधी समेत कई नेता हिरासत में

      नई दिल्ली Live Update: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर संसद से चुनाव आयोग तक मार्च निकाल रहे विपक्षी नेताओं को दिल्ली पुलिस ने आकाशवाणी भवन के बाहर रोक लिया। निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने के आरोप में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कई नेताओं को हिरासत में ले लिया गया है।

      विरोध प्रदर्शन के दौरान लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी हिरासत में

      #Rahulgandhi #PriyankaGandhi #CEC #Police #AkashvaniBhawan #DynamiteNews @RahulGandhi @DelhiPolice https://t.co/jzWXQwI3xL

      — डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) October 6, 2026

    • 06 Oct 2026 09:20 PM (IST)

      INDIA Bloc Protest LIVE: राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कई नेताओं को हिरासत में लिया गया

      नई दिल्ली Live Update: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और मतदाता सूची में अनियमितताओं के विरोध में संसद से चुनाव आयोग तक मार्च निकाल रहे विपक्षी नेताओं को दिल्ली पुलिस ने आकाशवाणी भवन के बाहर रोक दिया। निषेधाज्ञा के चलते राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कई नेताओं को हिरासत में लिया गया।

      आकाशवाणी भवन के बाहर से विपक्षी नेताओं को हटाया गया, भारी पुलिस बल तैनात

      #Rahulgandhi #PriyankaGandhi #CEC #Police #AkashvaniBhawan #DynamiteNews @DelhiPolice @INCIndia https://t.co/SWPRXivhqG

      — डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) October 6, 2026

    • 06 Oct 2026 08:20 PM (IST)

      INDIA Bloc Protest LIVE: आकाशवाणी भवन के पास से फिर से राहुल और प्रियंका गांधी को पुलिस ने हिरासत में लिया

      नई दिल्ली Live Update: राजधानी दिल्ली में आकाशवाणी भवन के पास विरोध प्रदर्शन कर रहे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कई प्रमुख विपक्षी नेताओं को पुलिस ने दोबारा हिरासत में ले लिया है। प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रदर्शनकारी नेताओं और सांसदों को मौके से हटा दिया है।

       

    • 06 Oct 2026 07:54 PM (IST)

      INDIA Bloc Protest LIVE: संसद मार्ग और आकाशवाणी भवन के आसपास बढ़ाई गई विशेष सतर्कता

      नई दिल्ली Live Update: आकाशवाणी भवन के बाहर इस वक्त सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं। पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों की तैनाती के बीच पूरे इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है। ग्राउंड जीरो से हम आपको दिखा रहे हैं आकाशवाणी भवन के ताजा हालात और बता रहे हैं कि यहां सुरक्षा व्यवस्था किस तरह की गई है।

       

    • 06 Oct 2026 07:35 PM (IST)

      INDIA Bloc Protest LIVE: फर्रुखाबाद में 'वोट बचाओ, देश बचाओ' मार्च का जलवा, डॉ. जेपी सिंह वर्मा के नेतृत्व में सड़कों पर उतरी सपा

      फर्रुखाबाद Live Update: फर्रुखाबाद में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ विशाल पैदल मार्च निकाला गया। इस मार्च में वरिष्ठ सपा नेता डॉ. जेपी सिंह वर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ कदम से कदम मिलाकर हिस्सा लिया और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया।

    • 06 Oct 2026 06:17 PM (IST)

      INDIA Bloc Protest LIVE: चुनाव आयोग के खिलाफ आकाशवाणी भवन में राहुल और प्रियंका का धरना सात घंटे बाद भी जारी

      नई दिल्ली Live Update: मुख्य चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। आकाशवाणी भवन के बाहर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का धरना सात घंटे बीत जाने के बाद भी अभी तक जारी है, जिसमें कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।

      चुनाव आयोग के खिलाफ आकाशवाणी भवन में राहुल और प्रियंका का धरना सात घंटे बाद भी जारी

      #Rahulgandhi #PriyankaGandhi #CEC #AkashvaniBhawan #DynamiteNews @RahulGandhi @INCIndia @priyankagandhi https://t.co/PYbX8DCWFG

      — डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) October 6, 2026

    • 06 Oct 2026 06:15 PM (IST)

      INDIA Bloc Protest LIVE: ‘वोट चोरी’ के खिलाफ कांग्रेस का ‘सत्याग्रह’

      नई दिल्ली Live Update: दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस और 'इंडिया' गठबंधन का विरोध प्रदर्शन जारी है। मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और मतदाता सूची में अनियमितताओं के विरोध में कांग्रेस नेताओं ने मोर्चा खोला है। इस दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कई बड़े नेता धरने पर बैठे और सत्याग्रह के जरिए सरकार तथा चुनाव आयोग पर कड़े सवाल उठाए।

      ‘वोट चोरी’ के खिलाफ कांग्रेस का ‘सत्याग्रह’
      #RahulGandhi #PriyankaGandhi #Congress #VoteChori #Satyagraha #ElectionCommission #SIR #Trending #Viral @INCIndia https://t.co/vUNeoEfV3l

      — डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) October 6, 2026

    • 06 Oct 2026 06:13 PM (IST)

      INDIA Bloc Protest LIVE: आकाशवाणी भवन में राहुल-प्रियंका का धरना

      नई दिल्ली Live Update: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्षी सांसदों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा कांग्रेस समर्थकों के साथ करीब 4 घंटे से आकाशवाणी भवन में मौजूद हैं, जहां विपक्ष का यह जोरदार प्रदर्शन चल रहा है।

      राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा करीब 4 घंटे से कांग्रेस समर्थकों के साथ आकाशवाणी भवन में मौजूद हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्षी सांसदों का विरोध प्रदर्शन जारी है।

      @RahulGandhi @INCIndia @PriyankaGandhi #INDIABloc #ElectionCommission #SIR #Opposition #CEC #GyaneshKumar

      — डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) October 6, 2026

    • 06 Oct 2026 06:12 PM (IST)

      INDIA Bloc Protest LIVE: चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन के बाद लखनऊ के लिए रवाना हुए अखिलेश यादव

      Delhi to Lucknow Updates: दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ मार्च और जोरदार प्रदर्शन के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लखनऊ के लिए रवाना हो गए हैं। इस दौरान उनके साथ पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

      Delhi to Lucknow Updates: चुनाव आयोग के खिलाफ मार्च और प्रदर्शन के बाद लखनऊ के लिए रवाना हुए अखिलेश यादव

      #SPworkers #AkhileshYadav #Lucknow #DynamiteNews @yadavakhilesh @samajwadiparty https://t.co/KFpEGF5SDt

      — डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) October 6, 2026

    • 06 Oct 2026 06:09 PM (IST)

      INDIA Bloc Protest LIVE: धरना स्थल पर राहुल गांधी के 'खान चाचा' रोल खाने का वीडियो वायरल

      नई दिल्ली Live Update: दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी का धरना स्थल पर मशहूर ‘खान चाचा’ के रोल खाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स यह सवाल उठा रहे हैं कि राहुल गांधी ने जो रोल खाया, वह वेज था या नॉनवेज।

      दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी धरना स्थल पर ‘खान चाचा’ की रोल खाते नजर आए। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। वीडियो सामने आने के बाद लोग सवाल कर रहे हैं कि राहुल गांधी ने जो रोल खाई, वह वेज थी या नॉनवेज?

      #RahulGandhi #KhanChacha #Congress #ViralVideo #INDIABloc #SIR #VoteChori #OppositionMarch #Trending #Viral

      — डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) October 6, 2026

    • 06 Oct 2026 06:06 PM (IST)

      INDIA Bloc Protest LIVE: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर आकाशवाणी भवन में विपक्ष का प्रदर्शन

      नई दिल्ली Live Update: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्षी सांसदों का विरोध प्रदर्शन जारी है। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सहित अन्य नेता करीब 4 घंटे से आकाशवाणी भवन में डटे हुए हैं। विपक्ष ने SIR प्रक्रिया में अनियमितताओं और मतदाता सूची से नाम हटाने पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

      राहुल गांधी और प्रियंका गांधी करीब 4 घंटे से आकाशवाणी भवन में डटे हुए हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्षी सांसदों का विरोध प्रदर्शन जारी है। विपक्ष ने SIR प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और मतदाता सूची से बड़ी संख्या में नाम हटाए जाने को लेकर सवाल उठाए हैं।

      @RahulGandhi @INCIndia @PriyankaGandhi #INDIABloc #ElectionCommission #SIR #Opposition #CEC #GyaneshKumar

      — डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) October 6, 2026

    • 06 Oct 2026 05:46 PM (IST)

      INDIA Bloc Protest LIVE: धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका और खाने का यह दिलचस्प अंदाज

      नई दिल्ली Live Update: प्रदर्शन और धरने के दौरान कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का एक दिलचस्प अंदाज सामने आया है, जहां इस माहौल के बीच उनके खान-पान और सहज अंदाज की चर्चा सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है।

      धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका और खाने का यह दिलचस्प अंदाज़...

      #RahulGandhi #Food #CEC #DynamiteNews @RahulGandhi @INCIndia @priyankagandhi https://t.co/RSfKQ7UikT

      — डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) October 6, 2026

    • 06 Oct 2026 05:44 PM (IST)

      INDIA Bloc Protest LIVE: ठाकुरद्वारा सीट पर उम्मीदवार बदलने की मांग

      नई दिल्ली Live Update: ठाकुरद्वारा विधानसभा सीट के कार्यकर्ताओं ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मिलकर मौजूदा विधायक के कामकाज से नाराजगी जताई और उनकी जगह पूर्व ब्लॉक प्रमुख मुजाहिद अली को संभावित उम्मीदवार बनाने की मांग की।

    • 06 Oct 2026 05:41 PM (IST)

      INDIA Bloc Protest LIVE: पांचवें दिन भागलपुर ब्लॉक में चला जागरूकता अभियान

      देवरिया Live Update: बरहज विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं को जागरूक करने और नए मतदाताओं को मतदाता सूची से जोड़ने के उद्देश्य से समाजवादी पार्टी नेता विजय रावत के नेतृत्व में पांचवें दिन जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत भागलपुर ब्लॉक के तेलिया कला, तेलिया शुक्ल और गड़वना गांव में लोगों से संपर्क किया गया।

    • 06 Oct 2026 05:22 PM (IST)

      INDIA Bloc Protest LIVE: अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में बिसौली में सपाइयों का हल्ला-बोल

      बदायूं Live Update: बदायूं के बिसौली में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गिरफ्तारी की खबर पर कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया। सपाइयों ने एसडीएम कार्यालय के बाहर दो घंटे से अधिक समय तक धरना देकर नारेबाजी की और रिहाई की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

    • 06 Oct 2026 05:17 PM (IST)

      INDIA Bloc Protest LIVE: धरने के बीच राहुल गांधी ने 'खान चाचा' के रोल्स से मिटाई भूख

      नई दिल्ली Live Update: प्रदर्शन और धरने के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी का एक दिलचस्प अंदाज देखने को मिला, जहां उन्होंने अपनी भूख मिटाने के लिए प्रसिद्ध 'खान चाचा' के रोल्स का आनंद लिया। इस दौरान उनके साथ प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद रहीं। यह पल सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा में रहा।

    • 06 Oct 2026 05:14 PM (IST)

      INDIA Bloc Protest LIVE: रायबरेली में सपा की पीडीए महापंचायत संपन्न

      रायबरेली Live Update: समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में पीडीए महापंचायत संपन्न हुई, जिसमें पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सपा नेत्री पूनम सिंह ने पार्टी ज्वाइन करने के बाद पहली बार इस महापंचायत का आयोजन किया, जिससे राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है।

    • 06 Oct 2026 05:06 PM (IST)

      INDIA Bloc Protest LIVE: सपा सुप्रीमो की गिरफ्तारी के विरोध में मैनपुरी में प्रदर्शन

      मैनपुरी Live Update: दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान सपा मुखिया की गिरफ्तारी के बाद मैनपुरी में सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। ईशन नदी चौराहा पर धरने पर बैठे कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की और सपा सुप्रीमो की तत्काल रिहाई की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की।

    • 06 Oct 2026 05:02 PM (IST)

      INDIA Bloc Protest LIVE: अखिलेश यादव दिल्ली आवास से रवाना

      नई दिल्ली Live Update: सपा प्रमुख अखिलेश यादव अपने दिल्ली स्थित आवास से निकल चुके हैं। रवाना होने से पहले उन्होंने वहां मौजूद सपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनका अभिवादन किया। काफिले के छूटने पर कई कार्यकर्ता उनकी गाड़ी के पीछे नजर आए और मिलने की कोशिश की।

    • 06 Oct 2026 04:59 PM (IST)

      INDIA Bloc Protest LIVE: मैं बस बैठना चाहता हूं, मुझे जगह बता दें... राहुल गांधी का वायरल हुआ बयान

      नई दिल्ली Live Update: नई दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह सहज अंदाज में यह कहते नजर आ रहे हैं कि "मैं बस बैठना चाहता हूं, मुझे जगह बता दें..."। इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है।

      मैं बस बैठना चाहता हूं, मुझे जगह बता दें... राहुल गांधी का वायरल हुआ बयान

      #RahulGandhi #Congress #CEC #DynamiteNews @RahulGandhi @INCIndia https://t.co/bqFpTvUW88

      — डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) October 6, 2026

    • 06 Oct 2026 04:54 PM (IST)

      INDIA Bloc Protest LIVE: अमेठी में चुनाव आयोग के खिलाफ सपा का जोरदार प्रदर्शन

      अमेठी Live Update: अमेठी में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ मंगलवार को जोरदार प्रदर्शन किया।बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ताओं ने सड़क पर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने वोट चोर, गद्दी छोड़ के लगाए नारे लगाए। जिला अध्यक्ष राम उदित यादव ने बीजेपी को आतंकवादी बताया।

    • 06 Oct 2026 04:47 PM (IST)

      INDIA Bloc Protest LIVE: 2027 में यूपी में बनेगी 'इंडिया' गठबंधन की सरकार

      कन्नौज Live Update: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव मंगलवार को कन्नौज के मकरंद नगर स्थित सपा नेता बउवन तिवारी के आवास पर भागवत कथा में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा और दावा किया कि आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में 'इंडिया' गठबंधन की सरकार बनेगी।

    • 06 Oct 2026 04:17 PM (IST)

      INDIA Bloc Protest LIVE: हिरासत से रिहा हुए अखिलेश यादव, Lodhi Estate स्थित आवास पहुंचे

      नई दिल्ली Live Update: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव दिल्ली पुलिस की हिरासत से रिहा होने के बाद Lodhi Estate स्थित अपने आवास पहुंच गए हैं। अखिलेश यादव को चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष के प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया गया था।

    • 06 Oct 2026 04:15 PM (IST)

      INDIA Bloc Protest LIVE: अखिलेश यादव की हिरासत के विरोध में बस्ती में प्रदर्शन, शास्त्री चौक पर फूंका पुतला

      बस्ती Live Update: दिल्ली में अखिलेश यादव की हिरासत के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बस्ती में प्रदर्शन किया। शास्त्री चौक पर जुटे सपाइयों ने विरोध जताते हुए पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव की हिरासत का विरोध किया।

    • 06 Oct 2026 04:14 PM (IST)

      INDIA Bloc Protest LIVE: राहुल गांधी का दावा- करीब 300 सांसद चुनाव आयोग पहुंचे, पुलिस ने हटाया

      नई दिल्ली Live Update: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि करीब 300 विपक्षी सांसद चुनाव आयोग से मिलने पहुंचे थे, लेकिन उन्हें मौके से हटा दिया गया। राहुल गांधी के मुताबिक, विपक्षी सांसद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और अन्य दो चुनाव आयुक्तों से मिलकर जनता की ओर से सवाल उठाना चाहते थे।

       

    • 06 Oct 2026 04:09 PM (IST)

      INDIA Bloc Protest LIVE: अखिलेश यादव की हिरासत के बाद कन्नौज में सपाइयों का प्रदर्शन

      कन्नौज Live Update: दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने के बाद कन्नौज में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। सपाइयों ने अखिलेश यादव की हिरासत का विरोध जताते हुए चुनाव आयोग और SIR के मुद्दे पर अपनी नाराजगी दर्ज कराई।

      अखिलेश यादव की हिरासत पर भड़के सपाई, कन्नौज में सपाइयों का प्रदर्शन

      #SPworkers #AkhileshYadav #detention #Kannauj #DynamiteNews @yadavakhilesh @samajwadiparty @kannaujpolice https://t.co/YKb54yY5Gv

      — डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) October 6, 2026

    • 06 Oct 2026 04:07 PM (IST)

      INDIA Bloc Protest LIVE: राहुल गांधी का आरोप- पुलिस प्रदर्शन स्थल से मीडिया कर्मियों को हटा रही

      नई दिल्ली Live Update: आकाशवाणी भवन परिसर में मौजूद राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि पुलिस प्रदर्शन स्थल से मीडिया कर्मियों को हटा रही है। राहुल गांधी ने कहा, “मैं पूरे देश को बताना चाहता हूं कि पुलिस यहां से मीडिया कर्मियों को हटा रही है।” विपक्ष का चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन जारी है।

    • 06 Oct 2026 04:04 PM (IST)

      INDIA Bloc Protest LIVE: राहुल-प्रियंका का धरना जारी, आकाशवाणी भवन से पटेल चौक तक कड़ी सुरक्षा

      नई दिल्ली Live Update: चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष के विरोध-प्रदर्शन के बीच राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा का धरना जारी है। आकाशवाणी भवन से पटेल चौक तक सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है और प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा कर्मी लगातार निगरानी कर रहे हैं।

    • 06 Oct 2026 03:56 PM (IST)

      INDIA Bloc Protest LIVE: आकाशवाणी भवन से पटेल चौक तक भारी सुरक्षा, राहुल-प्रियंका का धरना जारी

      नई दिल्ली Live Update: चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष के प्रदर्शन के बीच आकाशवाणी भवन से पटेल चौक तक सुरक्षा बढ़ाई गई है। इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। वहीं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का धरना जारी है। विपक्ष SIR के मुद्दे पर चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन कर रहा है।

      आकाशवाणी भवन से पटेल चौक तक छावनी में तब्दील दिल्ली! राहुल-प्रियंका का धरना जारी

      #Congress #RahulGandhi #PriyankaGandhi #ElectionCommission #CEC #DynamiteNews @INCIndia @RahulGandhi https://t.co/OLMtBoIrzV

      — डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) October 6, 2026

    • 06 Oct 2026 03:53 PM (IST)

      INDIA Bloc Protest LIVE: अखिलेश यादव के लोधी एस्टेट आवास के बाहर जुटे सपा नेता और समर्थक

      नई दिल्ली Live Update: चुनाव आयोग और SIR के खिलाफ विपक्ष के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के बाद समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के समर्थक और पार्टी नेता दिल्ली के लोधी एस्टेट स्थित उनके आवास के बाहर जुटे हैं। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी देखी गई।

    • 06 Oct 2026 03:49 PM (IST)

      INDIA Bloc Protest LIVE: राहुल गांधी का फूटा गुस्सा, बोले- ‘मेरा BJP से क्या लेना-देना, क्या मैं आपको BJP का कार्यकर्ता दिखता हूं?’

      नई दिल्ली Live Update: चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष के प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी का एक बयान सामने आया है। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा- “मेरा BJP से क्या लेना-देना, क्या मैं आपको BJP का कार्यकर्ता दिखता हूं?” राहुल गांधी SIR के मुद्दे पर विपक्ष के प्रदर्शन में शामिल हैं।

    • 06 Oct 2026 03:22 PM (IST)

      INDIA Bloc Protest LIVE: ‘हम सिर्फ मुकाबला नहीं, उन्हें खत्म करने जा रहे हैं’, कैमरे पर बोले राहुल गांधी

      नई दिल्ली Live Update: चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष के प्रदर्शन के बीच राहुल गांधी का बयान सामने आया है। कैमरे पर राहुल गांधी ने कहा- “हम सिर्फ मुकाबला नहीं, उन्हें खत्म करने जा रहे हैं।” उनका यह बयान प्रदर्शन के दौरान सामने आया।

    • 06 Oct 2026 03:13 PM (IST)

      INDIA Bloc Protest LIVE: इकरा हसन के हाथ में दिखा अनोखा प्लेकार्ड, लिखा- ‘एक कचौड़ी, दो समोसा...’

      नई दिल्ली Live Update: समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन ने नई दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ चल रहे विपक्ष के विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया। इस दौरान उनके हाथ में एक प्लेकार्ड नजर आया, जिस पर लिखा था- “एक कचौड़ी, दो समोसा, ज्ञानेश तुम्हारा क्या भरोसा।” विपक्ष SIR के मुद्दे पर चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन कर रहा है।

       

       

    • 06 Oct 2026 03:01 PM (IST)

      INDIA Bloc Protest LIVE: आकाशवाणी के पास पेड़ के नीचे बैठे राहुल-प्रियंका, चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष का प्रदर्शन

      नई दिल्ली Live Update: चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष के प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी आकाशवाणी भवन के पास पेड़ के नीचे बैठे नजर आए। दोनों नेताओं ने वहीं से प्रदर्शन में हिस्सा लिया। विपक्षी नेता SIR के मुद्दे पर चुनाव आयोग और CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

    • 06 Oct 2026 02:46 PM (IST)

      INDIA Bloc Protest LIVE: राहुल गांधी ने शेयर कीं प्रदर्शन की तस्वीरें

      नई दिल्ली Live Update: INDIA ब्लॉक के आज के मार्च और प्रदर्शन की तस्वीरें कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने Instagram पर शेयर की हैं। यह मार्च SIR विवाद को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर किया गया।

      राहुल गांधी ने तस्वीरों के साथ लिखा, “The vote thief Election Commissioner and the illegal Prime Minister – both will have to go.” यह राहुल गांधी की ओर से किया गया राजनीतिक बयान है।

    • 06 Oct 2026 02:41 PM (IST)

      INDIA Bloc Protest LIVE: SIR के खिलाफ धरने पर बैठे अखिलेश यादव, चुनाव आयोग के विरोध में प्रदर्शन जारी

      नई दिल्ली Live Update: समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने नई दिल्ली में चुनाव आयोग और मतदाता सूची के ‘स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न’ (SIR) के खिलाफ विपक्ष के चल रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान धरना दिया। SIR और चुनाव आयोग से जुड़े मुद्दों को लेकर विपक्ष का प्रदर्शन जारी है।

    • 06 Oct 2026 02:36 PM (IST)

      INDIA Bloc Protest LIVE: बैरिकेडिंग पर चढ़े राहुल गांधी, हाथ में तिरंगा लेकर दिखे

      नई दिल्ली Live Update: INDIA गठबंधन के प्रदर्शन के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी बैरिकेडिंग पर चढ़कर तिरंगा लहराते हुए नजर आए। बड़ी संख्या में समर्थकों और मीडिया की मौजूदगी में विरोध प्रदर्शन जारी है। SIR और चुनाव आयोग से जुड़े मुद्दों को लेकर विपक्ष अपना विरोध दर्ज करा रहा है।

    • 06 Oct 2026 02:34 PM (IST)

      INDIA Bloc Protest LIVE: आकाशवाणी भवन के बाहर IYC-NSUI कार्यकर्ता जुटे, पुलिस ने किया डिटेन

      नई दिल्ली Live Update: आकाशवाणी भवन के बाहर Indian Youth Congress और NSUI के कार्यकर्ता जुटे, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें डिटेन किया। इलाके में कानून-व्यवस्था को लेकर BNSS की धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश लागू किए गए हैं।

    • 06 Oct 2026 02:28 PM (IST)

      INDIA Bloc Protest LIVE: पुलिस बस में नजर आए अखिलेश यादव, हाथ में दिखा ‘लोकतंत्र की हत्या बंद करो’ पोस्टर

      नई दिल्ली Live Update: INDIA गठबंधन के प्रदर्शन के दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव पुलिस बस में नजर आए। उनके हाथ में मौजूद पोस्टर पर “लोकतंत्र की हत्या बंद करो” लिखा दिखा। SIR और चुनाव आयोग से जुड़े मुद्दों को लेकर विपक्षी नेताओं और कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन जारी है।

       

    • 06 Oct 2026 02:22 PM (IST)

      INDIA Bloc Protest LIVE: चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन में नारेबाजी, ‘एक कचौरी, दो समोसा...’ के नारे

      नई दिल्ली Live Update: दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष के विरोध प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी देखने को मिली। प्रदर्शन के बीच प्रदर्शनकारियों ने “एक कचौरी, दो समोसा, ज्ञानेश तुम्हारा क्या भरोसा” जैसे नारे लगाए।

    • 06 Oct 2026 02:21 PM (IST)

      INDIA Bloc Protest LIVE: पुलिस के रोकने पर आमने-सामने आए राहुल-प्रियंका गांधी, रणनीति पर हुई चर्चा

      नई दिल्ली Live Update: चुनाव आयोग की ओर बढ़ रहे विपक्षी मार्च के दौरान पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा आमने-सामने नजर आए। इस दौरान दोनों के बीच आगे की रणनीति को लेकर बातचीत का वीडियो सामने आया है।

    • 06 Oct 2026 02:19 PM (IST)

      INDIA Bloc Protest LIVE: राहुल-प्रियंका गांधी दो घंटे से हिरासत में, आकाशवाणी भवन के बाहर पुलिस तैनात

      नई दिल्ली Live Update: दिल्ली के आकाशवाणी भवन के बाहर पुलिस की कड़ी तैनाती के बीच राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को दो घंटे से हिरासत में लिया गया है। INDIA गठबंधन के मार्च के दौरान विपक्षी नेताओं को चुनाव आयोग की ओर बढ़ने से रोका गया। विपक्ष SIR और मतदाता सूची से जुड़े कथित मुद्दों को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग कर रहा है।

       

       

    • 06 Oct 2026 02:18 PM (IST)

      सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा बयान

      दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष के विरोध प्रदर्शन के दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा, “चुनाव आयुक्त भी हटेगा, बीजेपी भी हटेगी

       

    • 06 Oct 2026 02:01 PM (IST)

      INDIA Bloc Protest LIVE: ‘चुनाव वोट से हराएंगे...’, अखिलेश यादव ने चुनावी प्रक्रिया पर रखा अपना रुख

      नई दिल्ली Live Update: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, “चुनाव वोट से हराएंगे इन लोगों को, चुनाव आयुक्त भी हटेंगे और बीजेपी भी हटेगी।” अखिलेश यादव ने चुनावी प्रक्रिया और चुनाव आयोग की भूमिका को लेकर अपना रुख स्पष्ट किया।

    • 06 Oct 2026 01:47 PM (IST)

      INDIA Bloc Protest LIVE: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, कांग्रेस ने X पर शेयर किया पोस्ट

      नई दिल्ली Live Update: कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया X हैंडल पर एक पोस्ट साझा की है, जिसमें पार्टी कार्यकर्ता मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते नजर आ रहे हैं। पोस्ट में कांग्रेस ने लिखा, “ये आकाशवाणी है - गद्दार ज्ञानेश को जाना होगा।”

    • 06 Oct 2026 01:46 PM (IST)

      INDIA Bloc Protest LIVE: ‘चुनाव वोट से हराएंगे...’, अखिलेश यादव का बयान, चुनाव आयोग और BJP पर साधा निशाना

      नई दिल्ली Live Update: चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष के प्रदर्शन के दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, “चुनाव वोट से हराएंगे इन लोगों को, चुनाव आयुक्त भी हटेंगे और बीजेपी भी हटेगी।” उन्होंने SIR और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर विपक्ष के रुख को दोहराया।

    • 06 Oct 2026 01:39 PM (IST)

      INDIA Bloc Protest LIVE: पवन खेड़ा ने पुलिस पर उठाए सवाल, राहुल गांधी को EC तक जाने से रोकने का आरोप

      नई दिल्ली Live Update: INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन के बीच कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने आकाशवाणी भवन परिसर से पुलिस पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग का कार्यालय करीब 100 मीटर दूर है, लेकिन राहुल गांधी को वहां जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। पवन खेड़ा ने कहा कि विपक्षी सांसद परिसर में बैठकर प्रदर्शन जारी रखेंगे।

    • 06 Oct 2026 01:33 PM (IST)

      INDIA Bloc Protest LIVE: चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी

      नई दिल्ली Live Update: दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष के विरोध प्रदर्शन के दौरान CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी की गई। प्रदर्शनकारियों ने “ये आकाशवाणी है, गद्दार ज्ञानेश को जाना होगा” जैसे नारे लगाए।

    • 06 Oct 2026 01:20 PM (IST)

      INDIA Bloc Protest LIVE: अखिलेश यादव समेत सपा नेताओं को पुलिस ने किया डिटेन, कार्यकर्ताओं में नाराजगी

      नई दिल्ली Live Update: चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव समेत कई समाजवादी पार्टी नेताओं को पुलिस ने डिटेन किया। कार्रवाई के बाद सपा कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखने को मिली। कार्यकर्ताओं ने विरोध तेज करने की बात कही और दिल्ली जाम करने की चेतावनी दी।

    • 06 Oct 2026 01:17 PM (IST)

      INDIA Alliance Protest: राहुल-अखिलेश समेत कई नेता हिरासत में, बस में बैठाया

      चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत कई विपक्षी नेताओं को पुलिस ने बस में बैठाया। नेताओं को हिरासत में लेकर पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने ले जाने की बात सामने आई। राहुल गांधी को आकाशवाणी भवन में प्रवेश से भी रोका गया।

Location :  New Delhi

Published :  6 October 2026, 10:50 AM IST