Video: खदानों की सुरक्षा के लिए Coal India ने किया AI का बेहतरीन इस्तेमाल, DM ने डाइनामाइट न्यूज़ से की खास बातचीत

Coal India ने नई दिल्ली में आयोजित हो रहे AI Summit में अपना स्टॉल लगाया। इस दौरान Coal India के डिप्टी मैनेजर वैभव कुमार यादव ने डाइनामाइट न्यूज़ से खास बातचीत की। वैभव कुमार ने इस बातचीत में Coal India में AI के इस्तेमाल पर खुलकर चर्चा की।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 21 February 2026, 2:39 PM IST


New Delhi: AI Summit के दौरान Coal India Limited के डिप्टी मैनेजर वैभव कुमार यादव ने डाइनामाइट न्यूज़ से खास बातचीत में बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि Coal India ने अपनी 3 हजार से ज्यादा माइंस में करीब 7 हजार AI कैमरे लगाए हैं। इसका मकसद है खदानों में काम करने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा को और मजबूत बनाना।

AI कैमरा रखेगा हर गतिविधि पर नजर

वैभव यादव ने डाइनामाइट न्यूज़ से बातचीत करते हुए बताया कि इन AI कैमरों को खास तौर पर सुरक्षा मानकों की निगरानी के लिए लगाया गया है। अगर कोई कर्मचारी बिना सेफ्टी किट के काम करता दिखाई देता है तो कैमरा उसे लाल घेरे में दिखाएगा और उसकी जानकारी तुरंत संबंधित अधिकारियों तक पहुंच जाएगी। इससे मौके पर ही कार्रवाई संभव हो सकेगी।

AI Based Kit सिस्टम से बढ़ी सुरक्षा

Coal India ने कर्मचारियों के लिए AI Based Kit सिस्टम भी लागू किया है। यह सिस्टम सुनिश्चित करेगा कि खदान में प्रवेश से पहले सभी सुरक्षा उपकरण पहने गए हों। अगर कोई चूक होती है तो सिस्टम तुरंत अलर्ट जारी करेगा।

धुआं उठते ही बजेगा अलार्म

सबसे खास बात यह है कि अगर किसी कोयला खदान में धुआं उठता है या आग लगने की आशंका बनती है तो AI सिस्टम तुरंत अलर्ट जारी करेगा। इससे आग लगने से पहले ही जिम्मेदार अधिकारियों को सूचना मिल जाएगी और बड़ा हादसा टल सकता है।

काम हुआ आसान, सुरक्षा हुई मजबूत

डिप्टी मैनेजर ने कहा कि AI टेक्नोलॉजी से काम काफी आसान हुआ है। अब निगरानी रियल टाइम में हो रही है और जोखिम को पहले ही पहचाना जा सकता है। Coal India का यह कदम खदानों में सुरक्षा और प्रबंधन के लिहाज से एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 21 February 2026, 2:39 PM IST