AI Impact Summit: गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने मांगी माफी, अपनी गलती का ठीकरा प्रोफेसर नेहा सिंह पर फोड़ा
दिल्ली में हो रही AI इम्पैक्ट समिट में रोबो डॉग को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया। गलगोटिया यूनिवर्सिटी पर चीन में बने रोबो डॉग को अपना बताने के आरोप लगे। विवाद बढ़ने पर यूनिवर्सिटी ने माफी मांगते हुए कहा कि प्रतिनिधि को टेक्निकल ओरिजिन की सही जानकारी नहीं थी और स्टॉल हटा लिया गया है।