कुदरत का बड़ा अलर्ट: अगले 9 घंटे 21 राज्यों पर भारी, 80 की स्पीड से आएंगी तूफानी हवाएं; IMD की चेतावनी

देश के 21 राज्यों में अगले 9 घंटे भारी! IMD ने जारी किया 80 km/h की रफ्तार वाली आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट। जानिए दिल्ली, यूपी, बिहार और राजस्थान समेत अपने राज्य के मौसम का पूरा हाल।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 2 September 2026, 8:10 AM IST

New Delhi: देशभर में मानसून की चाल बेहद आक्रामक हो चुकी है। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 2 सितंबर को एक आपातकालीन अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि आने वाले 9 घंटों के भीतर देश के 21 राज्यों में मूसलाधार बारिश और भयंकर आंधी तबाही मचा सकती है।

इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की तूफानी रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान जताया गया है, जिससे आम जनजीवन और फसलों को बड़ा नुकसान हो सकता है।

पहाड़ों पर लैंडस्लाइड का खतरा, मैदानों में नदियां उफान पर

उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर जैसे पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश के कारण भूस्खलन (लैंडस्लाइड) का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, उत्तर और पूर्वी भारत के मैदानी इलाकों में तेज आंधी के साथ नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ने की संभावना है। ओडिशा, झारखंड और पश्चिम बंगाल के पास बन रहे निम्न दबाव के कारण मौसम का यह रौद्र रूप अगले 48 घंटों तक बना रह सकता है।

नैनीताल में लगातार बारिश से प्रशासन अलर्ट, करीब दो दर्जन ग्रामीण सड़कें बंद

दिल्ली-यूपी से लेकर बिहार-राजस्थान तक अलर्ट मोड पर राज्य

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, झारखंड और पश्चिम बंगाल समेत 21 राज्यों में आज तूफानी हवाओं के साथ झमाझम बारिश होगी।

UP में आसमानी आफत का अलर्ट: आगरा से प्रयागराज तक झमाझम बरसेंगे बादल, जानिए मौसम का नया रुख

दिल्ली में शाम तक 50 km/h की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, तो वहीं बिहार और यूपी के कई जिलों में 70 km/h की रफ्तार से चलने वाले झोंके और आकाशीय बिजली भारी नुकसान पहुंचा सकती है।

तापमान में दर्ज होगी गिरावट, रहें बेहद सावधान

बारिश और तेज ठंडी हवाओं के चलते लगभग सभी प्रभावित राज्यों के अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की भारी गिरावट आएगी, जिससे लोगों को गर्मी से राहत तो मिलेगी लेकिन आंधी-तूफान के कारण जोखिम बढ़ जाएगा। मौसम विभाग ने लोगों को बिना वजह घर से बाहर न निकलने, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सख्त सलाह दी है।

Location :  New Delhi

Published :  2 September 2026, 8:10 AM IST