Weather Update: दिल्ली से लेकर एमपी तक मानसून एक्टिव, 15 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के 15 राज्यों में मूसलाधार बारिश और आंधी-तूफान को लेकर नया अलर्ट जारी किया है। दिल्ली, यूपी, बिहार और एमपी समेत कई इलाकों में 65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और वज्रपात की आशंका है।

Post Published By: सौम्या सिंह
Updated : 10 September 2026, 7:45 AM IST

New Delhi: देश में मानसून का सक्रिय दौर अभी भी जारी है, जिसके चलते मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के 15 राज्यों में मूसलाधार बारिश, तेज आंधी और बादलों के गरजने को लेकर चेतावनी जारी की है। इस दौरान संवेदनशील इलाकों में 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने की आशंका जताई गई है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

प्रमुख राज्यों में मौसम का हाल

मौसम विभाग की चेतावनी के दायरे में उत्तर भारत से लेकर मध्य और पश्चिमी हिस्से तक के कई राज्य शामिल हैं।

प्रभावी राज्य: दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड, छत्तीसगढ़, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र, गुजरात और पंजाब में मौसम का मिजाज बदला हुआ है।

दिल्ली का मौसम और आगामी दौर

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मैदानी इलाकों में मौसम का बड़ा बदलाव देखने को मिलने वाला है। आज यानी 10 सितंबर 2026 को दिल्ली में मौसम पूरी तरह साफ रहेगा, जहां अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने की उम्मीद है। हालांकि, कल यानी 11 सितंबर से बादलों का डेरा शुरू हो जाएगा। इसके बाद 12 सितंबर से अगले दो दिनों तक भारी बारिश का नया दौर शुरू होगा। 14 सितंबर को आंशिक राहत मिलने के बाद 15 सितंबर को एक बार फिर मूसलाधार बारिश होने की पूरी संभावना है।

Muzaffarnagar: विश्वकर्मा जयंती से पहले फिर बढ़ा विवाद, शोभायात्रा की कमान को लेकर आमने-सामने दो गुट

उत्तर प्रदेश और बिहार में वज्रपात के साथ बारिश

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज काले बादलों के छाए रहने के साथ भारी बारिश का अनुमान है। गोरखपुर, बहराइच, गाजीपुर, आजमगढ़, वाराणसी, फुरसतगंज, लखीमपुर खीरी, प्रयागराज, कानपुर, गौतम बुद्ध नगर और जौनपुर में बिजली कड़कने के साथ तूफानी बारिश की चेतावनी दी गई है, जहां हवा की रफ्तार 65 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। राजधानी लखनऊ में आज बादल छाए रहेंगे और तापमान 26 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

दूसरी ओर, बिहार के गोपालगंज, सिवान, शिवहर, पूर्वी चंपारण, कटिहार, पटना, भोजपुर, बक्सर, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, लखीसराय, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर और मुजफ्फरपुर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहाँ 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। पटना में अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

Weather Update: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए अपने राज्य का मौसम का ताजा हाल

राजस्थान और मध्य प्रदेश की स्थिति

राजस्थान में मानसून का प्रभाव क्षेत्र के अनुसार अलग-अलग नजर आ रहा है। जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा और उदयपुर संभाग में अगले 4 दिनों तक, जबकि जोधपुर और बीकानेर संभाग में अगले 5 दिनों तक मानसून कुछ कमजोर रह सकता है। हालांकि, अलवर, भरतपुर, डीग, दौसा और करौली में हल्की से भारी बारिश की संभावना है, जहां हवाएं 17 किमी प्रति घंटे की गति से चलेंगी। राजधानी जयपुर में तापमान 25 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

मध्य प्रदेश में मौसम सबसे ज्यादा आक्रामक रुख अपना सकता है। भोपाल, इंदौर, देवास, उज्जैन, गुना, खंडवा, पन्ना, श्योपुर, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, कटनी, जबलपुर, अशोकनगर और नीमच में बहुत भारी बारिश का अलर्ट है। इन इलाकों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। भोपाल में आज अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

Location :  New Delhi

Published :  10 September 2026, 7:45 AM IST