
दुश्मनों के लिए कितना खतरनाक है वैम्पायर वेपन? (सोर्स इंटरनेट)
New Delhi: 24 जुलाई 2025 की सुबह जब दुनिया अपने रोजमर्रा के काम में व्यस्त थी, दक्षिण-पूर्व एशिया में दो देशों की सीमा पर इतिहास एक बार फिर खुद को दोहरा रहा था। लेकिन इस बार युद्ध सिर्फ सीमा विवाद या कूटनीतिक टकराव नहीं था यह आधुनिक सैन्य तकनीक की आक्रामक प्रदर्शन भूमि बन चुका था।
सूत्रों के अनुसार, कंबोडिया ने थाईलैंड के सुरिन और सिसाकेट प्रांतों को टारगेट करते हुए RM-70 मल्टीपल लॉन्च रॉकेट सिस्टम से हमला बोला। यह वही हथियार प्रणाली है, जिसे कभी शीत युद्ध के दौर में बनाया गया था, लेकिन आज डिजिटल फायर कंट्रोल से लैस होकर 21वीं सदी की सबसे खतरनाक आर्टिलरी में बदल चुकी है। ऐसे में चलिए जानते है इस वेपन के बारे में, जो दुश्मनों के काल है।
RM-70 वैम्पायर (Vampire) वेपन सिस्टम एक अत्याधुनिक मल्टीपल लॉन्च रॉकेट सिस्टम (MLRS) है, जिसे भारी तबाही फैलाने और दुश्मन की सैन्य संरचनाओं को मिनटों में खत्म करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह सिस्टम असल में सोवियत मूल के BM-21 ग्रैड का उन्नत वर्जन है, जिसे चेकोस्लोवाकिया (अब चेक रिपब्लिक और स्लोवाकिया) ने विकसित किया।
इसका नाम "वैम्पायर" इसलिए पड़ा क्योंकि यह रात में भी अत्यंत सटीकता से हमला कर सकता है। इसमें नाइट-विज़न, डिजिटल फायर कंट्रोल और GPS टारगेटिंग जैसी टेक्नोलॉजी जुड़ी होती है।
इसमें 40 ट्यूब्स होते हैं, जिनसे 122mm रॉकेट दागे जाते हैं। ये 40 रॉकेट्स मात्र 20 सेकंड में एक साथ छोड़ सकता है। रॉकेट्स फायर होते ही अपने टारगेट की ओर तेज़ी से उड़ते हैं और बड़े इलाके में विस्फोट और आग फैलाते हैं। ये सॉफ्ट स्किन टारगेट (जैसे जवानों के टेंट, ट्रक, गाड़ियां, इमारतें) के लिए बेहद खतरनाक होता है।
इसकी रेंज 20 से 40 किलोमीटर तक होती है। हालांकि इसकी सटीकता कम होती है, लेकिन इसका मकसद एकदम सटीक वार नहीं, बल्कि बड़े इलाके में सामूहिक विनाश है।
ये सिस्टम Tatra T813 8x8 ट्रक पर आधारित होता है। ट्रक का केबिन बख्तरबंद (armored) होता है, जिससे चालक दल को गोलियों और छर्रों से बचाव मिलता है। इसमें एक बार रॉकेट खत्म हो जाएं तो 40 और रॉकेट रीलोड करने की जगह भी होती है।
इसमें इस्तेमाल होने वाले 9M22U रॉकेट्स में High Explosive (HE) या Incendiary (आग फैलाने वाले) वॉरहेड लगाए जाते हैं। ये वॉरहेड भारी विस्फोट, आगजनी, और कैलिबर क्षेत्रीय तबाही मचाने में सक्षम होते हैं।
वैम्पायर किसी भी दुश्मन के लिए Psychological Weapon भी है। इसके रॉकेट एक साथ गिरते हैं, जिससे दुश्मन को यह पता भी नहीं चलता कि अगला हमला कहां होगा। ये कम समय में बड़ा नुकसान पहुंचाता है – जवानों का मनोबल गिराता है, इंफ्रास्ट्रक्चर तबाह करता है और सप्लाई लाइनों को तोड़ देता है। RM-70 वैम्पायर सिर्फ एक हथियार नहीं, बल्कि 'area denial' और 'shock & awe' रणनीति का प्रतीक है। यह युद्ध के मैदान में “speed, scale और terror” के त्रिकोण पर आधारित है जहां इसका उद्देश्य दुश्मन को खदेड़ना नहीं, बल्कि मिटा देना होता है।
Location : New Delhi
Published : 25 July 2025, 4:03 PM IST
Topics : Border conflict Cambodia Thailand war F 16 airstrikes Preah Vihear dispute RM 70 MLRS Ta Muen Thom