महंगाई की मार के बीच कब है Akshaya Tritiya? जानें खरीदारी का शुभ मुहूर्त

अक्षय तृतीया को हिंदू धर्म में बेहद शुभ और फलदायी तिथि माना जाता है। यह पर्व वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाया जाता है, जो इस बार 19 अप्रैल 2026 को पड़ रही है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन किए गए शुभ कार्यों का फल कभी खत्म नहीं होता है।

Updated : 17 April 2026, 8:34 PM IST

New Delhi: अक्षय तृतीया को हिंदू धर्म में बेहद शुभ और फलदायी तिथि माना जाता है। यह पर्व वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाया जाता है, जो इस बार 19 अप्रैल 2026 को पड़ रही है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन किए गए शुभ कार्यों का फल कभी खत्म नहीं होता है, इसलिए इसे अक्षय कहा गया है। इस खास मौके पर लोग सोना-चांदी खरीदना, दान-पुण्य करने के साथ नए काम शुरू करना शुभ मानते हैं।

कब है अक्षय तृतीया ?

अमेठी नरहरपुर कांड: सपा नेता जयसिंह प्रताप यादव के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंची महिलाएं, कहा- हमें इंसाफ चाहिए
इस साल अक्षय तृतीया की शुरूआत 19 अप्रैल को सुबह 10 बजकर 49 मिनट से हो रही है, जोकि 20 अप्रैल सुबह 7 बजकर 49 मिनट तक रहेगी। ऐसे में मुख्य रुप से 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया मनाई जाएगी। अगर आप अक्षय तृतीया पर सोना या चांदी खरीदना चाहते हैं, तो आप 19 अप्रैल को सुबह 5 बजकर 49 के बाद पूरे दिन खरीदारी के लिए लंबा समय मिल रहा है। वहीं ऐसी मान्यता है कि शुभ समय में खरीदारी करना काफी फलदायी होता है।

 गोरखपुर: सहजनवां में स्मार्ट मीटर के नाम पर 500 रुपये की वसूली, ग्रामीणों का प्रदर्शन; जांच की मांग

इसी दिन परशुराम का जन्म भी...

अक्षय तृतीया को अखा तीज भी कहा जाता है। इस दिन अबूझ का मुहुर्त होता है। यानी बिना किसी विशेष मुहुर्त के भी शुभ काम किया जा सकता है।, इस दिन शादी, गृह प्रवेश नया, बिजनेस या मुंडन करने के लिए यह दिन बहुत अच्छा माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन त्रेतायुग की शुरूआत हुई थी और भगवान परशुराम का जन्म भी इसी तिथि पर हुआ था।

Gorakhpur Cyber Crime: सरकारी योजनाओं का झांसा देकर साइबर ठगी: 6 आरोपी गिरफ्तार, म्यूल खातों से होता था खेल

Location :  New Delhi

Published :  17 April 2026, 8:34 PM IST