दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश, मौसम ने फिर बदली करवट

दिल्ली-एनसीआर में रविवार सुबह तेज बारिश से मौसम सुहावना हो गया। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत के कई राज्यों में अगले दो-तीन दिनों तक बारिश और तेज हवाओं की संभावना बनी हुई है।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 15 March 2026, 6:07 AM IST

New Delhi: राजधानी दिल्ली और एनसीआर में रविवार सुबह अचानक मौसम ने करवट ले ली। देर रात से ही आसमान में बादल छाए हुए थे और सुबह होते ही कई इलाकों में तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश की वजह से मौसम ठंडा हो गया और लोगों को बढ़ती गर्मी से राहत मिल गई। कुछ दिन पहले ही लोग गर्मी के कारण कूलर और एसी चलाने लगे थे, लेकिन बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया।

रात से ही बिगड़ा हुआ था मौसम

दिल्ली और आसपास के इलाकों में शनिवार देर रात से ही मौसम खराब बना हुआ था। सुबह होते-होते तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान में गिरावट देखने को मिली।

नोएडा में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 3 हजार अमेरिकी नागरिकों से करोड़ों की ठगी

लोगों को गर्मी से राहत

बीते कुछ दिनों से राजधानी में गर्मी का असर बढ़ने लगा था। लोग कूलर और एसी का इस्तेमाल भी करने लगे थे, लेकिन रविवार सुबह हुई बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया। सुबह की बारिश के बाद सड़कों पर भी हल्की ठंडक महसूस की गई।

कई राज्यों में बारिश का असर

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक रविवार को Delhi और Uttar Pradesh के कई इलाकों में दिनभर बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा Rajasthan, Haryana, Punjab और Uttarakhand समेत कई राज्यों में मौसम का असर देखने को मिल सकता है।

फर्रुखाबाद में रफ्तार का कहर: भरे ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, 3 की मौके पर मौत

अगले कुछ दिनों तक जारी रह सकता है असर

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दो से तीन दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। इस दौरान कई इलाकों में तेज हवाएं चलने और रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना जताई गई है।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 15 March 2026, 6:07 AM IST