नदी में दिखा 12 फीट का ‘खूनी साया’! मगरमच्छ ने गांव में मचाई दहशत, रेस्क्यू जारी

झारखंड के गोड्डा जिले की गेरुआ नदी में 10 से 12 फीट लंबे मगरमच्छ के दिखने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। वन विभाग की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है और लोगों को नदी से दूर रहने की सलाह दी गई है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 1 June 2026, 9:31 AM IST

Godda: झारखंड के गोड्डा जिले के बसंतराय प्रखंड के अंतर्गत गेरुआ नदी में एक विशालकाय मगरमच्छ देखे जाने से इलाके में सनसनी फैल गई है। यह घटना सनौर गांव के पास की बताई जा रही है, जहां ग्रामीणों ने पहली बार इतने बड़े मगरमच्छ को नदी में देखा।

10 से 12 फीट लंबा मगरमच्छ, गांव में दहशत का माहौल

ग्रामीणों के अनुसार, मगरमच्छ की लंबाई लगभग 10 से 12 फीट बताई जा रही है। इसके दिखने के बाद नदी किनारे रहने वाले लोगों में डर का माहौल है। ग्रामीण अब नदी में नहाने, मछली पकड़ने और पशुओं को पानी पिलाने से बच रहे हैं।

चंदौली में जिस बेटी की तलाश में दर-दर भटकता रहा परिवार, उसका पुलिस करा चुकी थी अंतिम…

सूचना मिलते ही वन विभाग सक्रिय, रेस्क्यू शुरू

घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तुरंत रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया गया। नदी के दोनों किनारों पर निगरानी बढ़ा दी गई है और विशेष टीम को तैनात किया गया है ताकि मगरमच्छ की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके।

Anushka Murder Case: पुलिस चौकी के पास हुआ कत्ल, नाले में फेंकी गई कबड्डी खिलाड़ी की लाश, हुआ चौंकाने वाला खुलासा

ग्रामीणों को नदी से दूर रहने की अपील

वन विभाग ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे फिलहाल नदी के पास न जाएं और सतर्क रहें। अधिकारियों का कहना है कि मगरमच्छ को सुरक्षित तरीके से पकड़ने की कोशिश की जा रही है, लेकिन तब तक इलाके में सतर्कता जरूरी है।

छत पर खेलते मासूम ने पकड़ी “मौत की रस्सी”, 11 हजार वोल्ट की लाइन ने ले ली जिंदगी

लगातार जारी है रेस्क्यू, ग्रामीणों में बढ़ा डर

फिलहाल वन विभाग की टीम लगातार मगरमच्छ को पकड़ने के प्रयास में जुटी हुई है। जब तक यह विशालकाय मगरमच्छ पकड़ा नहीं जाता, तब तक ग्रामीणों में भय और दहशत का माहौल बना रहेगा।

Location :  Godda

Published :  1 June 2026, 9:31 AM IST