छत पर खेलते मासूम ने पकड़ी “मौत की रस्सी”, 11 हजार वोल्ट की लाइन ने ले ली जिंदगी

महराजगंज के फरेंदा क्षेत्र में 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक मासूम गंभीर रूप से झुलस गया। परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 1 June 2026, 8:56 AM IST
google-preferred
Maharajganj: महराजगंज जनपद के फरेंदा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा निरनाम पूर्वी के टोला तिलकहना में बीती रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से एक मासूम बच्चा गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

पहचान अशफाक अहमद के रूप में, जिला अस्पताल में इलाज जारी

घायल बच्चे की पहचान अशफाक अहमद, पुत्र मोहम्मद आस के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों ने उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है।

छत पर खेलते समय हुआ हादसा, रस्सी समझकर पकड़ी लाइन

जानकारी के अनुसार, अशफाक अपनी बुआ के घर आया हुआ था। भीषण गर्मी के चलते वह घर की छत पर चला गया। इसी दौरान उसने छत के पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन को रस्सी समझकर पकड़ लिया, जिससे वह करंट की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया।

बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही के आरोप

परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि 11 हजार वोल्ट की लाइन आबादी के बेहद करीब से गुजर रही है। कई बार शिकायत के बावजूद बिजली विभाग ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई की जाती तो यह दर्दनाक हादसा टल सकता था।

गांव में आक्रोश, जांच और कार्रवाई की मांग

घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। लोगों ने प्रशासन से मामले की जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साथ ही आबादी क्षेत्र से गुजर रही हाईटेंशन लाइनों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने की मांग उठाई है।

Location :  Maharajganj

Published :  1 June 2026, 8:54 AM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement