अमेरिका में भारत के सबसे बड़े दुश्मन पर शिकंजा, FBI की टॉप-10 लिस्ट में शामिल हुआ गोल्डी बराड़

अमेरिका की FBI ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ को अपनी टॉप-10 मोस्ट वांटेड लिस्ट में डाल दिया है। गिरफ्तारी में मदद करने वाली जानकारी पर 10 लाख डॉलर (लगभग 8.3 करोड़ रुपये) का इनाम घोषित किया गया है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 29 September 2026, 7:55 AM IST

New Delhi: भारत में अपराध की दुनिया का बड़ा नाम गोल्डी बराड़ अब वैश्विक एजेंसियों के रडार पर आ चुका है। अमेरिका की फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) ने गोल्डी बराड़ को अपनी '10 मोस्ट वांटेड फ्यूजिटिव्स' की सूची में शामिल कर लिया है। कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग का प्रमुख संचालनकर्ता माने जाने वाले बराड़ की तलाश में अब अमेरिकी एजेंसियां दिन-रात एक कर रही हैं।

8.3 करोड़ रुपये का इनाम और FBI का बड़ा दांव

FBI ने गोल्डी बराड़ की गिरफ्तारी में मदद करने वाली सटीक जानकारी देने वाले के लिए 10 लाख डॉलर (लगभग 8.3 करोड़ रुपये) के इनाम की घोषणा की है। लॉस एंजिल्स ऑफिस के असिस्टेंट डायरेक्टर पैट्रिक ग्रांडी के अनुसार, गोल्डी को पकड़ना अब अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा के लिए प्राथमिकता बन चुका है। अब उसकी तस्वीर दुनियाभर के डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और मीडिया पर दिखेगी, जिससे उसका बचना नामुमकिन हो जाएगा।

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: TMC का नाम और चुनाव चिह्न विवाद पर चुनाव आयोग को मिला अल्टीमेटम

'ऑपरेशन हार्ड बॉल' से टूटा भारतीय गैंग्स का नेटवर्क

गोल्डी बराड़ पर यह शिकंजा अमेरिका और कनाडा के संयुक्त बहुराष्ट्रीय 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के तहत कसा गया है। इस मिशन का मुख्य उद्देश्य उत्तरी अमेरिका में जड़ें जमा रहे भारतीय मूल के तीन बड़े क्राइम ग्रुप्स (बिश्नोई गैंग, ढांडा ग्रुप और भगवानपुरिया गैंग) का सफाया करना है। इस कार्रवाई के तहत जबरन वसूली, ड्रग तस्करी और रैकेटियरिंग जैसे गंभीर मामलों में 37 से अधिक लोगों को नामजद किया गया है।

कानून के घेरे में शिकंजा, 24 से ज्यादा गिरफ्तार

अमेरिकी जांच एजेंसियों ने बराड़ पर संगठित अपराध, जबरन वसूली और मादक पदार्थों की तस्करी की साजिश रचने का आरोप लगाया है। 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' की शुरुआत के बाद से अब तक 24 से अधिक आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रही इस घेराबंदी के बाद अब गोल्डी बराड़ समेत सिर्फ 5 मुख्य भगोड़े बचे हैं, जिनकी तलाश में छापे मारे जा रहे हैं।

Location :  New Delhi

Published :  29 September 2026, 7:55 AM IST