अमेरिका का मोस्ट वांटेड फ्रॉडस्टर पंजाब में दबोचा गया, 5 करोड़ का घोटाला; FBI ने रखा था करोड़ों का इनाम
जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने अमेरिका के मोस्ट वांटेड फ्रॉडस्टर्स में शामिल बताए जा रहे मंजीत सिंह बेदी को गिरफ्तार किया है। उस पर अमेरिका की SNAP सरकारी सहायता योजना में करीब 5 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी का आरोप है। FBI ने उसकी गिरफ्तारी में मदद के लिए 1.5 लाख डॉलर का इनाम घोषित किया था। अब उसके प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।