
DUSU चुनाव 2025
New Delhi: दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ (DUSU) चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन प्रमुख पदों पर जीत दर्ज की है। कांग्रेस समर्थित NSUI को केवल उपाध्यक्ष पद से संतोष करना पड़ा। शुक्रवार को 21 राउंड की काउंटिंग के बाद परिणाम घोषित किए गए।
हंसराज कॉलेज के छात्र आर्यन मान ने 28,841 वोट पाकर डूसू अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। उन्होंने NSUI की जोसलिन नंदिता चौधरी को बड़े अंतर से हराया। जोसलिन को 12,645 मिले वोट मिले। लेफ्ट समर्थित अंजलि को मिले 5,385 वोट। आर्यन मान हंसराज कॉलेज से लाइब्रेरी साइंस के छात्र है। हरियाणा के बहादुरगढ़ से हैं। सक्रिय छात्र नेता, कई आंदोलनों में भागीदारी रही है।
Gold Price: सोने और चांदी की कीमतों में हलचल, जानें आज के ताजा अपडेट
डूसू चुनाव 2025 में कांग्रेस समर्थित एनएसयूआई को एकमात्र सफलता उपाध्यक्ष पद पर राहुल झांसला के रूप में मिली। राहुल एमए (बौद्ध स्टडीज) के फाइनल ईयर के छात्र हैं और पिछले दो वर्षों से छात्र राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कैंपस के इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार, हॉस्टल सुविधाओं, साफ-सफाई और पीने के पानी जैसी मूलभूत आवश्यकताओं को लेकर लगातार आवाज उठाई है। इसके अलावा, उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय में महिला विकास प्रकोष्ठ (Women Development Cell) की स्थापना की भी मांग की है। छात्र समुदाय में उनकी अच्छी पकड़ खासकर पूर्वांचल और राजस्थान से आने वाले छात्रों के बीच देखने को मिलती है।
डूसू चुनाव 2025 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कुणाल चौधरी ने सचिव पद पर जीत हासिल की। कुणाल दिल्ली के मूल निवासी हैं और PGDAV कॉलेज से ग्रेजुएट हैं। वर्तमान में वे दिल्ली विश्वविद्यालय में बौद्ध स्टडीज के छात्र हैं। छात्र राजनीति में उनका अनुभव गहरा है, क्योंकि वे पहले PGDAV कॉलेज छात्र संघ के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। कुणाल पिछले कई वर्षों से कैंपस में सक्रिय रूप से छात्रों की समस्याएं उठाते रहे हैं और ABVP के मजबूत संगठनात्मक ढांचे का हिस्सा रहे हैं।
ये 5 फ्लैगशिप अब आपके बजट में, सस्ते में पाएं Apple और Samsung फोन पर जबरदस्त ऑफर
डूसू चुनाव 2025 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की दीपिका झा ने संयुक्त सचिव पद पर जीत दर्ज की। दीपिका मूल रूप से बिहार की रहने वाली हैं और उन्होंने लक्ष्मीबाई कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है। वर्तमान में वे दिल्ली विश्वविद्यालय में एमए (बौद्ध स्टडीज) की छात्रा हैं। दीपिका एबीवीपी के सामाजिक सेवा कार्यक्रम ‘स्टूडेंट्स फॉर सेवा’ से जुड़ी हुई हैं और छात्र-नेतृत्व वाले कई सामाजिक अभियानों में सक्रिय भूमिका निभा चुकी हैं। विशेष रूप से उन्होंने मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता और सामुदायिक शिक्षा से जुड़े अभियानों जैसे 'ऋतुमति' में भी भागीदारी की है।
इस बार के DUSU चुनाव में ABVP ने एक बार फिर से अपना दबदबा साबित किया है। NSUI को उपाध्यक्ष पद पर सीमित रहना पड़ा, जबकि ABVP ने छात्र राजनीति में अपनी पकड़ को और मजबूत किया।
Location : New Delhi
Published : 20 September 2025, 10:50 AM IST
Topics : Breaking News DUSU Poll DUSU results DUSU election