DUSU Elections 2026: डीयू छात्रसंघ के फैसले का दिन, दोपहर तक सामने आ जाएंगे नए चेहरे, जानिये किस पर सजेगा ताज?
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ (डूसू) चुनाव 2026 के नतीजे आज घोषित होंगे। डीयू स्टेडियम में कड़ी सुरक्षा और वीडियोग्राफी के बीच वोटों की गिनती जारी है। इस बार 39.78% मतदान दर्ज हुआ, जिसमें फर्स्ट ईयर के छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। दोपहर तक अध्यक्ष पद के विजेता का नाम सामने आ जाएगा।