Deoghar Fraud: हेलो मैम… Flipkart कस्टमर केयर बनकर करती थी ठगी, मिनटों में उड़ाती थी पैसे

यह मामला सिर्फ एक महिला की गिरफ्तारी भर नहीं है, बल्कि उस बदलते अपराध तंत्र की तस्वीर भी है जिसमें मोबाइल फोन ही हथियार है और इंटरनेट उसका मैदान। चिंता की बात यह है कि अब अपराधी किसी जंगल या गैंगस्टर अड्डे में नहीं, बल्कि आम घरों और सामान्य चेहरों के पीछे छिपे बैठे हैं।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 11 May 2026, 1:00 PM IST
1 / 4 Deoghar: धार्मिक नगरी के रूप में देशभर में पहचान रखने वाला देवघर अब धीरे-धीरे साइबर अपराध के नए नक्शे पर भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराता दिखाई दे रहा है। सीमावर्ती जिला जामताड़ा पहले से ही देशभर में साइबर ठगी के लिए बदनाम रहा है, लेकिन अब देवघर में भी ऐसे नेटवर्कों की सक्रियता लगातार चिंता बढ़ा रही है। ताज़ा मामले में एक महिला साइबर अपराधी की गिरफ्तारी ने यह साफ संकेत दे दिया है कि साइबर ठगी का जाल अब केवल पुरुष गिरोहों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि महिलाएं भी इस संगठित अपराध का हिस्सा बनती जा रही हैं। (Img: Dyanmite News)
2 / 4
3 / 4
4 / 4

Location :  Deoghar

Published :  11 May 2026, 12:57 PM IST