Deoghar

विशेषज्ञ मानते हैं कि जामताड़ा मॉडल की साइबर ठगी अब आसपास के जिलों में तेजी से फैल चुकी है। इंटरनेट और मोबाइल बैंकिंग के बढ़ते उपयोग ने अपराधियों को नया हथियार दे दिया है। गांवों और कस्बों तक फैले मोबाइल नेटवर्क के बीच बेरोजगारी, तेज कमाई की लालसा और डिजिटल जागरूकता की कमी ऐसे अपराधों को हवा दे रही है। देवघर में पिछले कुछ समय से लगातार साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी हो रही है, लेकिन इसके बावजूद ऐसे गिरोहों का सक्रिय रहना कई सवाल भी खड़े करता है। आखिर फर्जी कस्टमर केयर नंबर Google तक कैसे पहुंच रहे हैं? आखिर आम लोग बार-बार एक ही तरह की ठगी का शिकार क्यों हो रहे हैं? और सबसे बड़ा सवाल—क्या साइबर अपराध अब छोटे शहरों की नई “अंडरग्राउंड इंडस्ट्री” बनता जा रहा है? (Img: Dyanmite News)

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 11 May 2026, 12:40 PM IST
google-preferred

Published :  11 May 2026, 12:39 PM IST

Advertisement