
प्रतीकात्मक छवि (Source Intermet)
नई दिल्ली: पिछले काफी समय से यमुना नदी पर सवारी करने के लिए अब आपका इंतजार खत्म होने वाला है, अब यमुना पर रिक्रिएशनल क्रूज सेवा की शुरुआत होने जा रही है। मंगलवार को पूर्वी दिल्ली के सोनिया विहार में इस सेवा का उद्घाटन किया जाएगा। कार्यक्रम को देखते हुए दिल्ली यातायात पुलिस ने विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। इसके तहत सोनिया विहार पुश्ता रोड पर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक यातायात प्रभावित रहने की संभावना है।
ऐसे में इस रास्ते से गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। पुलिस ने लोगों को वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने और अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलने की सलाह दी है।
यातायात पुलिस के अनुसार, सोनिया विहार में यमुना रिवर क्रूज सेवा का उद्घाटन मंगलवार सुबह 11 बजे प्रस्तावित है। कार्यक्रम में लोगों की आवाजाही और वाहनों की संख्या बढ़ने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं।
इसी वजह से सोनिया विहार पुश्ता रोड पर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक यातायात नियंत्रित किया जाएगा। जरूरत के अनुसार वाहनों को वैकल्पिक रास्तों पर डायवर्ट भी किया जा सकता है। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे इस दौरान सोनिया विहार पुश्ता रोड पर जाने से बचें।
यातायात पुलिस के अनुसार, क्रूज सेवा का उद्घाटन मंगलवार सुबह 11 बजे से प्रस्तावित है। कार्यक्रम में लोगों की आवाजाही और वाहनों की संख्या बढ़ने की संभावना को देखते हुए सोनिया विहार पुश्ता रोड से गुजरने वालों को इस मार्ग से बचने की सलाह दी गई है। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक मार्गों की योजना बना लें और अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलें।
यातायात पुलिस ने कार्यक्रम स्थल के आसपास सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए वाहन चालकों को निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही इस्तेमाल करने की सलाह दी है। सड़क किनारे वाहन खड़े करने से बचने की अपील की गई है।
Location : New Delhi
Published : 10 November 2026, 10:50 AM IST
Topics : Delhi Traffic Advisory Delhi traffic diversion Sonia Vihar Sonia Vihar Traffic Update Yamuna River Cruise