Weather Update: दिल्ली के तापमान में आई हल्की गिरावट, इन राज्यों में बारिश के आसार; IMD ने जताई राहत की उम्मीद

दिल्ली में पश्चिमी विक्षोभ के असर से तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। IMD के मुताबिक 15 मार्च को हल्की बारिश की संभावना है, जिससे गर्मी से अस्थायी राहत मिल सकती है। जानिए दिल्ली-NCR और अन्य राज्यों के मौसम का ताजा अपडेट।

Post Published By: Sapna Srivastava
Updated : 13 March 2026, 8:37 AM IST

New Delhi: राजधानी Delhi में पिछले कुछ दिनों से बढ़ रही गर्मी के बीच तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण देखा गया, जिसकी वजह से शहर के कई हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए रहे।

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब सात डिग्री अधिक है। हालांकि यह बुधवार को दर्ज अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस से लगभग एक डिग्री कम रहा।

15 मार्च को बारिश की संभावना

India Meteorological Department के मुताबिक 14 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिसका असर दिल्ली-एनसीआर में देखने को मिलेगा। इसके कारण 15 मार्च को हल्की बूंदाबांदी या बारिश होने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार को तापमान में थोड़ी कमी देखने को मिल सकती है। इसके बावजूद अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 5 डिग्री अधिक रह सकता है और इसके 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

न्यूनतम तापमान भी सामान्य से ज्यादा

दिल्ली में न्यूनतम तापमान भी सामान्य से ऊपर बना हुआ है। हाल के आंकड़ों के अनुसार न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब तीन डिग्री ज्यादा है। पूर्वानुमान के अनुसार 15 मार्च तक न्यूनतम तापमान 17 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण बादल छाए रहेंगे और इससे तापमान में थोड़ी गिरावट आएगी।

मौसम वैज्ञानिकों का क्या कहना है

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से वातावरण में नमी बढ़ेगी, जिससे आसमान में बादल छाए रहेंगे। यदि यह प्रणाली ज्यादा सक्रिय होती है तो मैदानी इलाकों में बारिश और पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी भी हो सकती है। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में गर्मी से अस्थायी राहत मिल सकती है।

Weather Update: उत्तर भारत में बदला मौसम का मिजाज, कहीं बढ़ी गर्मी तो कहीं ठंड और बर्फबारी

दिल्ली की हवा में मामूली सुधार

इस बीच दिल्ली की हवा की गुणवत्ता में भी हल्का सुधार देखा गया है। शहर का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 213 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। हालांकि यह बुधवार के 244 के मुकाबले कुछ बेहतर स्थिति को दर्शाता है।

अन्य राज्यों में भी बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार Punjab, Haryana और Chandigarh में 14 से 16 मार्च के बीच गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं Uttar Pradesh में 15 और 16 मार्च को मौसम बदल सकता है।

Weather Update: मार्च में बढ़ी गर्मी के बीच राहत की खबर, दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अनुमान

इसके अलावा Rajasthan में 14 और 15 मार्च को आंधी और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। वहीं Gujarat के कुछ इलाकों में लू को लेकर चेतावनी जारी की गई है। पहाड़ी राज्यों Jammu and Kashmir, Himachal Pradesh और Uttarakhand के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 13 March 2026, 8:37 AM IST