
मौसम अपडेट (Img: Google)
New Delhi: भीषण गर्मी के बीच उत्तर भारत में मौसम ने अचानक करवट ली है। राजधानी Delhi में रविवार (15 मार्च) की सुबह कई इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई। इससे पिछले कुछ दिनों से बढ़ती गर्मी से परेशान लोगों को थोड़ी राहत मिली है।दरअसल, दिल्ली सहित Punjab और Uttar Pradesh में तापमान रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गया था। इसी को देखते हुए India Meteorological Department ने राजधानी में हल्की बारिश और तेज हवाओं का पूर्वानुमान जारी किया था और ‘येलो अलर्ट’ घोषित किया था।
15 मार्च की सुबह दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई। इस दौरान तापमान करीब 18 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया। मौसम में आए इस बदलाव से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
राजधानी के प्रमुख मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग 3 डिग्री अधिक है। वहीं पालम और लोधी रोड के मौसम केंद्रों पर न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने तेज हवाओं को लेकर भी चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार 15 और 16 मार्च को 45 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
Weather Update: उत्तर भारत में बदला मौसम का मिजाज, कहीं बढ़ी गर्मी तो कहीं ठंड और बर्फबारी
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इस बदलाव की मुख्य वजह Western Disturbance है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि पश्चिमी हिमालय की ओर बढ़ रहे इस सिस्टम के कारण मध्य पाकिस्तान और आसपास के इलाकों में चक्रवाती गतिविधियां विकसित हुई हैं।
इसके प्रभाव से पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के कई हिस्सों में अगले दो दिनों तक हल्की बारिश हो सकती है। विशेषज्ञों के मुताबिक यह इस मौसम की पहली प्री-मानसून बारिश मानी जा रही है, जो सामान्य समय से लगभग 10 दिन पहले आई है।
शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 4.3 डिग्री अधिक था। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार तक न्यूनतम तापमान 14-16 डिग्री और अधिकतम तापमान 31-33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
वहीं Central Pollution Control Board के आंकड़ों के अनुसार 14 मार्च की सुबह दिल्ली का AQI 145 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है। शाम चार बजे 24 घंटे का औसत AQI 153 रिकॉर्ड किया गया, जबकि शुक्रवार को यह 189 था।
Location : New Delhi
Published : 15 March 2026, 8:32 AM IST