
पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड (Img: Dynamite News)
New Delhi: दिल्ली की बसों में मुफ्त यात्रा करने वाली महिलाओं के लिए अब सफर का तरीका बदलने वाला है। पिंक टिकट की मौजूदा व्यवस्था की जगह पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड लागू किया जा रहा है। इसके बाद मुफ्त यात्रा का लाभ लेने के लिए पात्र महिला यात्रियों के पास पिंक स्मार्ट कार्ड होना जरूरी होगा। इस व्यवस्था में दिल्ली की पात्र ट्रांसजेंडर यात्रियों को भी शामिल किया गया है।
दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन यानी DTC ने पिंक टिकट व्यवस्था को फिलहाल जारी रखने का फैसला किया है। 14 अगस्त के ऑपरेशन्स डिपार्टमेंट के आदेश के मुताबिक, मौजूदा पिंक टिकट सिस्टम को 31 अगस्त 2026 तक बढ़ाया गया है। इसका मतलब है कि 31 अगस्त तक पात्र महिला यात्री पहले की तरह पिंक टिकट लेकर DTC और DIMTS की क्लस्टर बसों में मुफ्त सफर कर सकती हैं। इसके बाद मुफ्त यात्रा के लिए स्मार्ट कार्ड आधारित व्यवस्था लागू होगी।
ट्रांसपोर्टर बोले- दिल्ली सरकार डीजल से चलने वाले वाहनों पर प्रतिबंध का आदेश वापस ले
नई व्यवस्था के तहत 1 सितंबर 2026 से पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड (NCMC) मुफ्त बस यात्रा के लिए जरूरी होगा। यानी जो महिलाएं मुफ्त यात्रा की सुविधा लेना चाहती हैं, उन्हें निर्धारित प्रक्रिया के तहत यह कार्ड बनवाना होगा। DTC के दस्तावेजों के मुताबिक पिंक NCMC स्मार्ट कार्ड का उद्देश्य दिल्ली की पात्र महिला और ट्रांसजेंडर यात्रियों को DTC और क्लस्टर बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा देना है।
नई व्यवस्था में ट्रांसजेंडर यात्रियों को भी मुफ्त यात्रा का लाभ दिया गया है। DTC के अनुसार दिल्ली के पात्र ट्रांसजेंडर निवासी पिंक स्मार्ट कार्ड के जरिए DTC और क्लस्टर बसों में मुफ्त यात्रा कर सकते हैं। DTC के दस्तावेजों में पिंक कार्ड के लिए महिला और ट्रांसजेंडर यात्रियों की पात्रता का प्रावधान किया गया है। ट्रांसजेंडर आवेदकों के लिए संबंधित प्रमाण-पत्र की जरूरत भी बताई गई है।
पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड का इस्तेमाल दिल्ली की DTC और क्लस्टर बसों में मुफ्त यात्रा के लिए किया जा सकेगा। इसमें AC और नॉन-AC बस सेवाएं भी शामिल हैं। इस कार्ड को NCMC यानी नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड के रूप में तैयार किया गया है। DTC के दस्तावेजों के अनुसार यह कार्ड दिल्ली के सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क में मुफ्त बस यात्रा की सुविधा देने के साथ दूसरे ट्रांजिट सिस्टम में टॉप-अप के जरिए भुगतान के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
अगर कोई महिला मुफ्त यात्रा की सुविधा नहीं लेना चाहती है तो उसके लिए सामान्य किराया देकर बस में सफर करने का विकल्प बना रहेगा। इसी तरह जो यात्री मुफ्त यात्रा योजना के लिए पात्र नहीं हैं, वे भी निर्धारित किराया देकर DTC और क्लस्टर बसों में यात्रा कर सकेंगे। यानी नई व्यवस्था का असर मुख्य रूप से उन यात्रियों पर पड़ेगा जो मुफ्त यात्रा योजना का लाभ लेना चाहते हैं।
‘रोज चलना प्रिवेंटिव मेडिसिन’, दिल्ली में सैकड़ों लोगों ने लिया Walkathon 2.0 में हिस्सा
पिंक टिकट से स्मार्ट कार्ड की ओर बदलाव का मकसद मुफ्त यात्रा योजना को डिजिटल और कार्ड आधारित व्यवस्था से जोड़ना है। DTC के दस्तावेजों में पिंक स्मार्ट कार्ड को महिलाओं और ट्रांसजेंडर यात्रियों के लिए विशेष बस यात्रा कार्ड के रूप में शामिल किया गया है। इस बदलाव के बाद पात्र यात्रियों की पहचान स्मार्ट कार्ड के जरिए की जाएगी और मुफ्त यात्रा की सुविधा इसी कार्ड से मिलेगी।
Location : New Delhi
Published : 4 October 2026, 3:35 PM IST
Topics : Delhi Transport News Delhi Women Free Bus Travel DTC Bus Free Travel Pink Saheli Smart Card Pink Ticket Deadline