गुलाबी टिकट का सफर खत्म: दिल्ली की बसों में जल्द खत्म होगा ‘पिंक टिकट’ का दौर, जानिए कब से लागू होगा नया नियम
दिल्ली की बसों में मुफ्त यात्रा करने वाली महिलाओं के लिए अब सफर का तरीका बदलने वाला है। पिंक टिकट की मौजूदा व्यवस्था की जगह पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड लागू किया जा रहा है। इसके बाद मुफ्त यात्रा का लाभ लेने के लिए पात्र महिला यात्रियों के पास पिंक स्मार्ट कार्ड होना जरूरी होगा।