पार्किंग विवाद में गोली मारकर युवक की हत्या, इलाके में दहशत

दिल्ली के प्रीत विहार में एक मामूली पार्किंग विवाद ने खौफनाक मोड़ ले लिया। देर रात हुई कहासुनी के बाद एक 34 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई और आरोपी फरार हो गया।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 20 April 2026, 10:51 AM IST
google-preferred

New Delhi: पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार इलाके में सोमवार तड़के एक मामूली-सा दिखने वाला पार्किंग विवाद जानलेवा साबित हुआ। घर के बाहर वाहनों की पार्किंग को लेकर शुरू हुआ झगड़ा कुछ ही मिनटों में हिंसक झड़प में बदल गया, जिसमें 34 वर्षीय पंकज नैयर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

दो गुटों के बीच बढ़ा तनाव

पुलिस के अनुसार, पंकज नैयर और उनके भाई पारस एक ओर थे, जबकि गौरव शर्मा दूसरी ओर। दोनों पक्षों के बीच पार्किंग को लेकर लंबे समय से तनाव चल रहा था। मामला तब और बिगड़ गया जब रविवार रात विवाद ने गंभीर रूप ले लिया और पंकज को नोएडा से मौके पर बुलाया गया।

Kurukshetra: एक मैसेज पर बंद दरवाजा खुला तो नजारा देख लोग कांप उठे

बहस से गोलीबारी तक पहुंचा मामला

प्रीत विहार पुलिस स्टेशन को रात 2:22 और 2:26 बजे झगड़े और गोली चलने की सूचना मिली। बताया जा रहा है कि बहस इतनी बढ़ गई कि गौरव शर्मा ने कथित तौर पर पिस्टल निकालकर फायर कर दिया, जो सीधे पंकज के सीने में जा लगी। घायल को तुरंत निर्माण विहार के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद आरोपी फरार

वारदात के बाद गौरव अपने साथियों के साथ मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित कर दी हैं और इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। आसपास के CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

गोरखपुर में गैंगस्टर एक्ट में वांछित शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, पुलिस को मिली बड़ी सफलता

हथियार और गाड़ियों को लेकर सवाल

गौरव शर्मा की पत्नी ने पुलिस को बताया है कि उसके पति के पास कोई हथियार नहीं था। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या वह पहले से हथियार लेकर आया था या फिर घटना अचानक भड़की हिंसा का परिणाम थी। बताया जा रहा है कि आरोपी के पास BMW और फॉरच्यूनर जैसी गाड़ियां हैं।

Location :  New Delhi

Published :  20 April 2026, 10:51 AM IST

Advertisement