
दिल्ली पुलिस अलर्ट (Img- Pinterest)
New Delhi: स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर राजधानी दिल्ली को अभेद्य किले में तब्दील कर दिया गया है। लाल किले पर होने वाले राष्ट्रीय समारोह और VVIP सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दिल्ली पुलिस ने आसमान से होने वाले संभावित खतरों पर शिकंजा कस दिया है। 15 अगस्त तक दिल्ली के कई हिस्सों, विशेषकर केंद्रीय जिले और आसपास के क्षेत्रों में पतंग, गुब्बारे, ड्रोन या किसी भी तरह की हवाई वस्तुएं उड़ाने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है।
15 अगस्त के मुख्य समारोह में देश के प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्री, विदेशी मेहमान और हजारों आम नागरिक शामिल होते हैं। सुरक्षा एजेंसियों को अंदेशा रहता है कि पतंग का धागा, मेटल मांझा या कोई भी उड़ने वाली वस्तु सुरक्षा व्यवस्था में बाधा डाल सकती है या किसी अनहोनी का कारण बन सकती है। इसी सुरक्षा चूक को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 लागू कर दी है।
15 अगस्त से पहले भारत-नेपाल बॉर्डर पर अचानक बढ़ी सख्ती, सोनौली पहुंचे DM-SP; अलर्ट मोड में एजेंसियां
दिल्ली पुलिस ने सख्त लहजे में चेतावनी दी है कि यदि किसी व्यक्ति ने इस आदेश की अवहेलना की, तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। पतंग या हवाई वस्तुएं उड़ाने वालों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 223 के तहत तुरंत आपराधिक मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि केवल सक्षम प्राधिकारी से लिखित अनुमति प्राप्त उड़ानों को ही छूट दी जाएगी।
जब सो रही थी दुनिया, तब जागा भारत: जानिए आखिर क्यों 15 अगस्त की आधी रात को ही मिली हमें आजादी?
यह पाबंदी तत्काल प्रभाव से लागू हो चुकी है और 16 अगस्त 2026 तक पूरे शबाब पर रहेगी। पुलिस के एसीपी और थाना प्रभारियों को अपने-अपने इलाकों में गश्त बढ़ाने और आदेश का सख्ती से पालन कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दिल्ली पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे स्वतंत्रता दिवस को सुरक्षित और शांतिपूर्ण बनाने में सहयोग करें और 15 अगस्त तक पतंगबाजी से पूरी तरह परहेज करें।
Location : New Delhi
Published : 12 August 2026, 12:15 PM IST